वेस्टइंडीज के खिलाफ अहमदाबाद में खेले गए पहले वनडे मैच में 6 विकेट से जीतकर टीम इंडिया ने सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। इस मैच में भारतीय कप्तान रोहित शर्मा के अलावा युजवेंद्र चहल भी शानदार लय में दिखे। एकतरफ रोहित ने हाफ सेंचुरी लगाई तो वहीं, चहल ने भी 4 विकेट अपने नाम किए। 

Advertisement

वेस्टइंडीज को धूल चटाने के बाद रोहित शर्मा ने युजवेंद्र चहल का एक इंटरव्यू लिया जिसमें दोनों खूब मस्ती करते हुए दिखे। इस इंटरव्यू को बीसीसीआई ने भी अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से शेयर किया है जिसमें रोहित कई सीरियस सवाल पूछते हैं लेकिन वीडियो के आखिर में वो चहल की टांग भी खींचते हैं।

Advertisement

रोहित शर्मा इस वीडियो के आखिरी कुछ सेकेंड में चहल से कहते हैं,’अच्छा लगा आपने आज जिस तरह से गेंदबाजी की। आप हमारे लिए काफी अहम खिलाड़ी हैं। थोड़ी ऊंच-नीच चलती रहती है। इसलिए हम चाहते हैं कि आप उसी माइंडसेट से खेलें। वैसे आईपीएल ऑक्शन (IPL Auction) भी आ रहा है। बेस्ट ऑफ लक।’

जब रोहित आईपीएल ऑक्शन की बात करते हैं, तो चहल भी खुद की हंसी नहीं रोक पाते हैं और रोहित भी उनके साथ ठहाके लगाते दिखते हैं। हालांकि, सीरियस नोट पर देखा जाए तो ये देखना दिलचस्प होगा कि क्या इस बार भी आरसीबी चहल के पीछे जाती है या आईपीएल मेगा ऑक्शन में कोई और फ्रेंचाईज़ी चहल पर दांव खेलती है। 

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार