आईपीएल 2022 के 14वें मुकाबले में रोहित शर्मा की कप्तानी वाली मुंबई इंडियंस को हार का सामना करना पड़ा। केकेआर ने 162 का लक्ष्य सिर्फ 16 ओवर में हासिल करके मुंबई इंडियंस को हार का कड़वा घूंट पीने पर मज़बूर कर दिया। ये हार मुंबई की लगातार तीसरी हार थी और कप्तान रोहित शर्मा को इस शर्मनाक हार के बाद गुस्से में देखा गया।

Advertisement

मुंबई और कोलकाता के बीच हुए इस मुकाबले में कमिंस का रौद्र रूप देखने को मिला और मौजूदा सीज़न में अपना पहला ही मैच खेल रहे कमिंस ने सिर्फ 14 गेंदों में अपना अर्द्धशतक पूरा किया और कुल मिलाकर 15 गेंदों में 56 रनों की तूफानी पारी खेली। उनकी इस पारी की बदौलत केकेआऱ ने सिर्फ 16 ओवर में लक्ष्य को हासिल कर लिया।

Advertisement

इस हार के बाद सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें देखा जा सकता है कि रोहित शर्मा बौखलाए नज़र आ रहे हैं। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि जब रोहित मैच खत्म होने के बाद डैनी मॉरिसन के सवालों का जवाब देने के लिए आते हैं, तो वो मॉरिसन की आवाज़ को नहीं सुन पाते हैं और गुस्से में वॉल्यूम बढ़ाने के लिए कहते हैं।

रोहित कहते हैं, 'आवाज़ बढ़ाओ यार उसका,' हालांकि, इसके बाद रोहित ने खुद को शांत किया और बाकी के सवालों का जवाब दिया। वहीं, अगर केकेआर की बात करें तो इस मैच की जीत के बाद श्रेयस अय्यर की टीम अंक तालिका में टॉप पर आ चुकी है।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार