मुंबई इंडियंस के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा न सिर्फ़ मैदान के अंदर बल्कि मैदान के बाहर भी किसी ना किसी वजह से सुर्खियों में बने रहते हैं। हालांकि, इस बार की वजह थोड़ी दिलचस्प है। गुवाहाटी में IPL 2026 सीज़न के अपने अगले मैच से पहले मुंबई इंडियंस की टीम बस में रोहित को थोड़ा गुस्से में देखा गया। दरअसल, रोहित टीम बस में एक स्टाफ़ मेंबर के देर से पहुंचने पर खफा नजर आए।
वायरल वीडियो में रोहित का गुस्सा साफ देखा जा सकता है और वो उस स्टाफ मेंबर से सख़्त लहजे में कहते हैं, "ऐ DJ, अंदर आ जा यार।" रोहित का ये वीडियो इस समय सोशल मीडिया पर छाया हुआ है और फैंस इसे काफी शेयर भी कर रहे हैं। आप इस वीडियो को नीचे देख सकते हैं।
बता दें कि इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 का 13वां मुकाबला राजस्थान रॉयल्स और मुंबई इंडियंस के बीच मंगलवार, 07 अप्रैल को बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम, गुवाहाटी में खेला जाएगा। इस मैच में एक बार फिर से रोहित शर्मा पर निगाहें होंगी क्योंकि वो अभी तक इस सीजन में शानदार फॉर्म में नजर आए हैं और इस मुकाबले में भी उन पर निगाहें होंगी।
Also Read: LIVE Cricket Score
गौरतलब है कि इन दोनों ही टीमों के बीच पिछला आईपीएल मुकाबला साल 2025 में जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेला गया था जहां मुंबई इंडियंस की टीम ने 217 रनों का स्कोर डिफेंड करके राजस्थान रॉयल्स को 100 रनों से हार का स्वाद चखाया था। इस मुकाबले में रयान रिकेल्टन (38 गेंदों पर 61 रन) और रोहित शर्मा (36 गेंदों पर 53 रन) ने अर्धशतक ठोका था। वहीं ट्रेंट बोल्ट ने 2.1 ओवर में 28 रन देकर 3 विकेट चटकाए थे।