मुंबई इंडियंस (MI) के ओपनिंग बल्लेबाज रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने रविवार (7 अप्रैल) को दिल्ली कैपिटल्स (DC) के खिलाफ मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में होने वाले आईपीएल 2024 के मुकाबले में 27 गेंदों में 6 चौकों और 3 छक्कों की मदद से 49 रन की शानदार पारी खेली। रोहित अर्धशतक तो पूरा नहीं कर पाए लेकिन उन्होंने कुछ खास रिकॉर्ड बना दिए।

 
Advertisement

ऐसा करने वाले पहले भारतीय

Advertisement

रोहित भारत के पहले और दुनिया के छठे खिलाड़ी बन गए हैं, जो टी-20 में 250 जीत का हिस्सा रहे हैं। उनसे पहले कीरोन पोलार्ड, शोएब मलिक, ड्वेन ब्रावो, सुनील नारायण, और आंद्रे रसेल ने ही इस फॉर्मेट में यह मुकाम हासिल किया था। 

कैच का शतक

रोहित ने इस मुकाबले में झाय रिचर्डसन का कैच लपका। वह आईपीएल में 100 या उससे ज्यादा कैच पकड़ने वाले चौथे खिलाड़ी बन गए हैं। उनसे पहले विराट कोहली, सुरेश रैना और पोलार्ड की इस आंकड़े तक पहुंचे हैं। 

दिल्ली के खिलाफ 1000 रन

Advertisement

रोहित ने दिल्ली के खिलाफ आईपीएल में 1000 रन पूरे कर लिए हैं। इससे पहले वह कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ भी इस टूर्नामेंट में 1000 रन पूरे कर चुके हैं। विराट कोहली के बाद वह दूसरे खिलाड़ी बने हैं, जिन्होंने आईपीएल में दो टीमों के खिलाफ 1000 या उससे ज्यादा रन बनाए हैं। 

Also Read: Live Score

ग़ौरतलब है कि इस मुक़ाबले में मुंबई ने सिल्ली को 29 रन से हराकर इस सीजन अपनी जीत का खाता खोला है। टॉस हारकर पहले बल्लेबाज़ी करने उतरी मुंबई ने 5 विकेट के नुक़सान पर 234 बनाए। इसके जवाब में दिल्ली 8 विकेट गवाकर 205 रन ही बनाए।

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार