आईपीएल 2023 के 31वें मुकाबले में पंजाब किंग्स के खिलाफ मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा ने 27 गेंदों में 44 रनों की तूफानी पारी खेली और अपनी टीम को तेज़तर्रार शुरुआत दिलाई। अपनी इस पारी के दौरान रोहित शर्मा ने 4 चौके और 3 गगनचुंबी छक्के भी लगाए और ये 3 छक्के लगाने के साथ ही हिटमैन ने इतिहास के पन्नों में अपना नाम दर्ज करवा लिया।

Advertisement

रोहित शर्मा आईपीएल में 250 छक्के लगाने वाले पहले और इकलौते भारतीय बन गए हैं। इसके साथ ही रोहित आईपीएल में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले तीसरे खिलाड़ी भी बन गए हैं। अब हिटमैन से आगे सिर्फ एबी डिविलियर्स और क्रिस गेल हैं। आरसीबी के पूर्व खिलाड़ी एबी डिविलियर्स के नाम आईपीएल में 251 छक्के दर्ज हैं जिसे रोहित आने वाले मैचों में तोड़ सकते हैं।

Advertisement

वहीं, अगर क्रिस गेल की बात करें तो रोहित को गेल का रिकॉर्ड तोड़ने के लिए अभी बहुत इंतजार करना होगा। क्रिस गेल के नाम पर आईपीएल में 357 छक्के दर्ज हैं और फिलहाल गेल तक पहुंचना किसी भी खिलाड़ी के लिए आसान नहीं होने वाला है। वहीं, अगर भारतीय खिलाड़ियों की बात करें तो आईपीएल में रोहित शर्मा (250) के बाद दूसरे नंबर पर चेन्नई सुपरकिंग्स के कप्तान एमएस धोनी हैं।

धोनी ने अब तक आईपीएल में 235 छक्के लगाए हैं और मौजूदा सीजन में वो जिस तरह से बल्लेबाजी कर रहे हैं उसे देखकर ये कहना गलत नहीं होगा कि वो भी 250 के आंकड़े तक पहुंच सकते हैं। रोहित और धोनी के बाद आईपीएल में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले तीसरे भारतीय खिलाड़ी विराट कोहली हैं। विराट ने अब तक आईपीएल में 229 छक्के लगाए हैं और उनके शानदार फॉर्म को देखते हुए ये कहना गलत नहीं होगा कि वो भी 250 छक्कों का आंकड़ा जल्द ही पार कर सकते हैं।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार