MI vs KKR: मुंबई इंडियंस के दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने रविवार (29 मार्च) को कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के मुकाबले मे तूफानी बल्लेबाजी से धमाल मचाते हुए 38 गेंदों में 78 रन की पारी खेली, जिसमें छह चौके और छह छक्के जड़े। इस पारी में उन्होंने कई खास रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए।

Advertisement

टी-20 क्रिकेट में 550 छक्के

Advertisement

अपनी पारी का तीसरा छक्का जड़ते ही रोहित ने टी-20 क्रिकेट में 550 छक्के पूरे कर लिए और ऐसा करने वाले एशिया के पहले और दुनिया के नौवें क्रिकेटर बन गए हैं। इस पारी के बाद टी-20 में रोहित के 553 छक्के हो गए हैं।

पहली बार हुआ ऐसा

रोहित ने इस पारी में 23 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया, जो आईपीएल में उनका सबसे तेज है। इससे पहले उन्होंने 2015 आईपीएल के फाइनल मैच में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ 25 गेंदों में अर्धशतक जड़ा था। वहीं पहली पार हुआ है रोहित ने एक आईपीएल पारी में पावरप्ले के दौरान अर्धशतक लगाया है।

50 या उससे ज्यादा पचास प्लस स्कोर

Advertisement

आईपीएल 50 या उससे ज्यादा बार पचास प्लस की पारी खेलने वाले रोहित चौथे खिलाड़ी बन गए हैं। उनसे पहले विराट कोहली (72), डेविड वॉर्नर (66) और शिखर धवन (53) ने ही यह मुकाम हासिल किया था।

तोड़ा विराट कोहली का रिकॉर्ड

आईपीएल इतिहास में एक टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में विराट कोहली को पछाड़कर रोहित पहले नंबर पर आ गए हैं। रोहित के अब केकेआर के खिलाप 1160 रन हो गए हैं, वहीं कोहली ने पंजाब किंग्स के खिलाफ 1159 रन बनाए हैं।

Also Read: LIVE Cricket Score
Advertisement

221 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई इंडियंस के लिए रोहित- रियान रिकल्टन की जोड़ी ने शानदार शुरूआत की और 11.5 ओवर में पहले विकेट के लिए 148 रनों की रिकॉर्ड साझेदारी की। 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार