भारतीय कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma vs Sri Lanka) ने मंगलवार (6 सितंबर) को श्रीलंका के खिलाफ तूफनी अर्धशतक जड़कर कई बड़े रिकॉर्ड्स अपने नाम कर लिए। रोहित ने 41 गेंदों में पांच चौकों औऱ दो छ्ककों की मदद से 72 रन बनाए। पारी के 13वें ओवर में चमिका करुणारत्ने की गेंद पर रोहित बड़ा शॉट खेलने के चक्कर में पथुम निसांका को कैच थमा बैठे। 

Advertisement

1000 रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज

Advertisement

रोहित ने एशिया कप के इतिहास में 1000 रन पूरे कर लिए हैं। इस आंकड़े तक पहुंचने वाले वह भारत के पहले और कुल मिलाकर तीसरे खिलाड़ी हैं। उनसे पहले श्रीलंका के सनथ जयसूर्या (1220) औऱ कुमार संगाकारा (1075) ने ही यह कारनामा किया था। 

विराट कोहली की बराबरी

टी-20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा बार 50 प्लस स्कोर बनाने के मामले में रोहित संयुक्त रूप से पहले स्थान पर पहुंच गए हैं। इस फॉर्मेट में उनका यह 32वां पचास प्लास स्कोर है, जिसमें चार शतक और 28 अर्धशतक शामिल हैं। रोहित ने इस मामले में विराट कोहली की बराबरी की जिनके नाम 32 अर्धशतक दर्ज हैं। 

पहले बल्लेबाजी में सबसे ज्यादा छक्के

Advertisement

रोहित टी-20 इंटरनेशनल में पहले बल्लेबाजी करते हुए सबसे ज्यादा छक्के जड़ने के मामले में सबसे आगे निकल गए हैं। इस पारी में जड़े चार छक्कों को मिलाकर रोहित को इस फॉर्मेट में पहले बल्लेबाजी करते हुए 105 छक्के हो गए हैं। रोहित ने न्यूजीलैंड के मार्टिन गुप्टिल (101) को पीछे छोड़ा है। 

तेज गेंदबाजों के खिलाफ महारिकॉर्ड

रोहित टी-20 इंटरनेशनल में तेज गेंदबाजों के खिलाफ 2500 या उससे ज्यादा रन बनाने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं। 2379 रन के साथ मार्टिन गुप्टिल इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर हैं। 

Advertisement

एशिया कप में सबसे ज्यादा छ्कके

एशिया कप में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने के मामले में भी रोहित पहले स्थान पर पहुंच गए हैं। उनके नाम इस टूर्नामेंट में 27 छ्क्के हो गए हैं। हिटमैन ने पाकिस्तान के पूर्व ऑलराउंडर शाहीद अफरीदी (26) को पीछे छोड़ा है।

Advertisement

इसके अलावा रोहित टी-20 क्रिकेट में 450 या उससे ज्यादा छक्के मारने वाले भारत के पहले और दुनिया के छठे खिलाड़ी बन गए हैं। 

 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार