बेंगलुरू, 19 जनवरी | भारतीय सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा वनडे क्रिकेट में 9000 रन बनाने वाले तीसरे सबसे तेज बल्लेबाज बन गए हैं। रोहित को इस उपलब्धि तक पहुंचने के लिए केवल चार रनों की दरकार थी और उन्होंने रविवार को यहां आस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे और निर्णायक वनडे मैच में यह उपलब्धि हासिल कर ली।

Advertisement

इसके साथ ही रोहित वनडे में सबसे तेज 9000 रन बनाने के मामले में तीसरे नंबर पर पहुंच गए हैं। हिटमैन ने 217 पारियों में यह मुकाम हासिल किया है। इस मामले में उन्होंने सौरव गांगुली औऱ सचिन तेंदुलकर के रिकॉर्ड को तोड़ा। सौरव ने 228 और सचिन ने 235 पारियों में यह मुकाम हासिल किया था।

Advertisement

वनडे में सबसे तेज 9000 रन बनाने के मामले में विराट कोहली पहले नंबर पर हैं। उन्होंने इसके लिए 194 पारियां खेली थी। 205 पारियों के साथ साउथ अफ्रीका के एबी डी विलियर्स इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर हैं। 

वह भारत के 7वें खिलाड़ी हैं, जिसने वनडे में 9000 रन पूरे किए हैं। सचिन तेंदुलकर (18426), विराट कोहली (11609), सौरव गांगुली (11221), राहुल द्रविड़ (10768),एमएस धोनी (10599), मोहम्मद अजहरुद्दीन (9378) ही उनसे पहले इस आंकड़े तक पहुंचे हैं।
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार