IND vs ENG 2nd Test: भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच में रोहित शर्मा (Rohit Sharma) का बल्ला जमकर गरजा है। रोहित शर्मा ने जमकर इंग्लैंड के गेंदबाजों की कुटाई की और मैदान के चारों तरफ शॉट लगाए।

Advertisement

हालांकि,एक समय शतक की तरफ बढ़ रहे रोहित के रास्ते में जेम्स एंडरसन नाम की दीवार आ गई और वो 83 के स्कोर पर आउट हो गए। रोहित ने 83 रन पर आउट होने से पहले 11 चौके और एक छक्का भी लगाया। रोहित ने अपनी पारी का एकमात्र छक्का मैच के 26वें ओवर में मार्क वुड की गेंद पर पुलशॉट खेलकर लगाया।

Advertisement

भारतीय पारी के 44वें ओवर में एंडरसन ने ऐसा मायाजाल बुना जिसमें रोहित शर्मा फंस ही गए। इस ओवर की पहली दो गेंदें उन्होंने ऑफ स्टंप के बाहर डाली और रोहित शर्मा ने सोचा कि तीसरी गेंद भी पड़कर बाहर ही जाएगी लेकिन ऐसा नहीं हुआ वो गेंद सीधा अंदर आ गई और रोहित शर्मा चारों खाने चित्त हो गए।

इस गेंद पर रोहित के क्लीन बोल्ड होते ही भारत को पहला झटका भी लग गया और इसके बाद एंडरसन ने कुछ ही देर बाद चेतेश्वर पुजारा को भी स्लिप्स में जॉनी बेयरस्टो के हाथों कैच करवा कर भारत को दूसरा झटका भी दे दिया। ताजा समाचार लिखे जाने तक भारत ने टी-ब्रेक तक 2 विकेट के नुकसान पर 157 रन बना लिए हैं।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार