मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने मंगलावर को पंजाब किंग्स (Punjab Kings) के खिलाफ आबू धाबी में खेले गए आईपीएल 2021 के 42वें मुकाबले में एक अनचाहा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। रोहित इस मुकाबले में 10 गेंद में सिर्फ 8 रन बनाकर युवा रवि बिश्नोई का शिकार बने। 

Advertisement

रोहित आईपीएल में सबसे ज्यादा बार सिंगल डिजिट स्कोर पह आउट होने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। हिटमैन के आईपीएल करियर में यह 59वीं बार है जब वह दहाई के आंकड़े तक नहीं पहुंच सके। 

Advertisement

इस मामले में रोहित ने दिनेश कार्तिक को पीछे छोड़ा, जो अब तक आईपीएल में 58 बार सिंगल डिजिट स्कोर पर आउट हुए हैं। इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर रॉबिन उथप्पा (51) और सुरेश रैना (51) हैं।  

बता दें कि रोहित इस सीजन में मुंबई इंडियंस के लिए सबसे ज्यादा 10 मुकाबलों में 334 रन बनाए हैं, जिसमें एक अर्धशतक शामिल है। वह चोटिल होने के कारण चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ दूसरे चरण का पहला मुकाबला नहीं खेले थे। 

आईपीएल इतिहास में सिंगल डिजिट स्कोर पर सबसे ज्यादा आउट होने वाले खिलाड़ी

59: रोहित शर्मा*

Advertisement

58: दिनेश कार्तिक

51: रॉबिन उथप्पा

51: सुरेश रैना

Advertisement

47: शिखर धवन

गौरतलब है कि मुंबई ने महत्वपूर्ण मुकाबले में पंजाब किंग्स को 6 विकेट से हरा दिया। मौजूदा चैंपियन की यह 11वें मुकाबले में पांचवीं जीत है और वह पॉइंट्स टेबल में पांचवें नंबर पर पहुंच गई है।   

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार