Rohit Sharma Builds His Ultimate ODI Batter: भारतीय टीम के दिग्गज बल्लेबाज़ रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने अपने अल्टीमेट वनडे बल्लेबाज़ को तैयार किया है। हिटमैन ने अपने Ultimate ODI Batter को जिस तरह तैयार किया है, उसे देखकर भारतीय फैंस का दिल खुश और सीना गर्व से चौड़ा हो जाएगा।

Advertisement

रोहित ने सबसे पहले अपने Ultimate ODI Batter के लिए महान सचिन तेंदुलकर के स्ट्रेट ड्राइव शॉट को चुना। ध्यान दें कि रोहित, सचिन के बड़े फैन रहे हैं और उन्हें अपना आइडल मानते हैं। इसके बाद उन्होंने अपने अल्टीमेट वनडे बैटर को विराट कोहली के कवर ड्राइव और शिखर धवन के फ्लिक शॉट के गुण दिए। ये दोनों ही दिग्गज हिटमैन के बेहद करीबी दोस्त हैं। उन्होंने विराट और शिखर के साथ कई शानदार साझेदारी की है।

खास बात तो ये है कि इसके बाद भी रोहित ने अपने Ultimate ODI Batter को किसी ना किसी भारतीय खिलाड़ी के ही शॉट दिए। हिटमैन ने कट शॉट के लिए अपने सीनियर वीरेंद्र सहवाग को परफेक्ट माना और फिर स्वीप शॉट के लिए सूर्यकुमार यादव, पावर हिटिंग के लिए हार्दिक पांड्या और केएल राहुल को चुना।

बताते चलें कि हिटमैन ने आखिर में विकेटों के बीच दौड़ने की काबिलियत को ध्यान में रखकर एक साथ तीन भारतीय खिलाड़ी चुन लिए। उन्होंने इस गुण के लिए विराट कोहली, शुभमन गिल और रविंद्र जडेजा को अपनी पसंद कहा। तो इस तरह रोहित शर्मा ने अपने अल्टीमेट ODI बैटर तैयार किया।

एक बार फिर बता दें कि रोहित शर्मा ने अपने Ultimate ODI Batter के लिए सभी शॉट किसी ना किसी भारतीय खिलाड़ी को ध्यान में रखकर चुने हैं। यही वज़ह है रोहित की पसंद को देखकर भारतीय फैंस का दिल खुश और सीना गर्व से चौड़ा हो गया है।

रोहित शर्मा की महानता: रोहित गुरुनाथ शर्मा भारतीय टीम की 19 सालों से सेवा कर रहे हैं। उन्होंने टीम इंडिया के लिए साल 2007 में डेब्यू किया था। आज रोहित पूरी दुनिया में हिटमैन के नाम से मशहूर हैं और भारतीय टीम के महान खिलाड़ियों में गिने जाते हैं। उन्होंने देश के लिए अब तक 67 टेस्ट, 290 वनडे और 159 टी20 खेले हैं।

Also Read: LIVE Cricket Score

भारतीय क्रिकेट के लिए रोहित के योगदान का अंदाजा इससे लगाया जा सकता है कि वो मौजूदा समय में भारत के लिए ODI में तीसरे सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज़ हैं। उन्होंने 290 वनडे में 12,028 रन बनाए हैं। इसके अलावा हिटमैन के नाम 516 इंटरनेशनल मैचों में 20,560 रन है, जो कि भारत के लिए सचिन तेंदुलकर, विराट कोहली और राहुल द्रविड़ के बाद सबसे ज्यादा है।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार