India Vs Sri Lanka: भारतीय कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने अपने नाम एक और ऐतिहासिक रिकॉर्ड दर्ज किया है। वह  10,000 वनडे इंटरनेशनल रन बनाने वाले दुनिया के दूसरे सबसे तेज और छठे भारतीय बन गए हैं। एशिया कप के सुपर-4 मुकाबले में भारत ने टॉस जीतकर श्रीलंका के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। श्रीलंका के खिलाफ जैसे ही रोहित शर्मा ने 22 रन पूरे किए वो वनडे क्रिकेट में 10,000 रन बनाने वाले कुल 15वें बल्लेबाज बन गए। रोहित ने 48 गेंदों में 7 चौकों और 2 छक्कों की मदद से 53 रन की पारी खेली। 

Advertisement

सबसे तेज 10,000 वनडे रन बनाने वाले बल्लेबाज (पारी के हिसाब से) :-

Advertisement

विराट कोहली (भारत) - 205 पारी

रोहित शर्मा (भारत) - 241 पारी

सचिन तेंदुलकर - 259 पारी

सौरव गांगुली - 263 पारी

Advertisement

रिकी पोंटिंग - 266 पारी

वह सचिन तेंदुलकर और सौरव गांगुली के बाद इस मुकाम तक पहुंचने वाले तीसरे भारतीय सलामी बल्लेबाज भी हैं। यह एक ऐतिहासिक उपलब्धि है क्योंकि पाकिस्तान के खिलाफ शानदार जीत के बाद भारत की नजरें सुपर 4 स्टैंडिंग में शीर्ष स्थान पर हैं। शर्मा श्रीलंका के खिलाफ अपना 50वां वनडे खेल रहे हैं।

2007 में आयरलैंड के खिलाफ अपना वनडे डेब्यू करते हुए रोहित के नाम 30 शतक, 50 अर्धशतक और 2 दोहरे शतक दर्ज हैं।

Advertisement

Also Read: Live Score

इसके अलावा रोहित पहले भारतीय खिलाड़ी बन गए है्ं, जिन्होंने वनडे एशिया कप में दस बार पचास प्लस स्कोर बनाया है। इस मामले में उन्होंने सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ा जिन्होंने वनडे एशिया कप में 9 बार पचास प्लस स्कोर बनाया था। 

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार