India vs England Semi Final: भारतीय कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने गुयाना के प्रोविडेंस स्टेडियम में इंग्लैंड के खिलाफ टी-20 वर्ल्ड कप 2024 के सेमीफाइनल मुकाबले में शानदार शतक जड़कर इतिहास रच दिया। लगातार दूसरा अर्धशतक जड़ते हुए रोहित ने 39 गेंदों में 6 चौकों और 2 छक्कों की मदद से 57रन की पारी खेली। इस पारी के साथ ही रोहित ने कई खास रिकॉर्ड बना दिए। 

Advertisement

क्रिस गेल का रिकॉर्ड तोड़ा

Advertisement

रोहित आईसीसी नॉकआउट मैच में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। इस पारी के बाद उनके 22 छक्के हो गए हैं। रोहित ने क्रिस गेल का रिकॉर्ड तोड़ा, जिनके नाम आईसीसी नॉकआउट में 21 छक्के दर्ज हैं। इसके अलावा रोहित आईसीसी नॉकआउट मैच में 100 बाउंड्रीज जड़ने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं। 

 

ऐसा करने वाले पहले क्रिकेटर 

रोहित ने टी-20 वर्ल्ड कप इतिहास में अपने 50 छक्के पूरे कर लिए हैं और क्रिस गेल (63) के बाद इस आंकड़े तक पहुंचने वाले वह दुनिया के दूसरे खिलाड़ी बने हैं। वह दुनिया के पहले खिलाड़ी बने हैं, जिन्होंने वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप में 50 या उससे ज्यादा छक्के जड़े हैं। रोहित के नाम वनडे वर्ल्ड कप में 54 छक्के दर्ज हैं। 

बतौर कप्तान 6000 रन 

Advertisement

रोहित टी-20 क्रिकेट में बतौर कप्तान 6000 या उससे ज्यादा रन नबाने वाले तीसरे भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं। उनसे पहले विराट कोहली (6564) औऱ एमएस धोनी (6190) ने ही यह कारनामा किया था। 

टी-20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा चौके

रोहित ने टी-20 वर्ल्ड कप इतिहास में सबसे ज्यादा चौके जड़ने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। उनके इस पारी के बाद 113 चौके हो गए हैं। इस लिस्ट में उन्होंने महेला जयवर्धने (111) को पीछे छोड़ा।

Advertisement

तोड़ा विराट कोहली का रिकॉर्ड

भारत के लिए एक टी-20 सीरीज या टूर्नामेंट में बतौर कप्तान सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड रोहित ने अपने नाम कर लिया। उनके इस वर्ल्ड कप में 7 पारियों में 248 रन हो गए हैं। उन्होंने विराट कोहली को पीछे छोड़ा, जिन्होंने 2021 में इंग्लैंड के खिलाफ 231 रन बनाए थे।
 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार