भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने एक और बड़ी उपलब्धि अपने नाम कर ली है। उन्होंने क्रिस गेल को पीछे छोड़ते हुए आईसीसी वनडे टूर्नामेंट्स में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। यह रिकॉर्ड उन्होंने चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मुकाबले के दौरान अपने नाम किया।

Advertisement

कैसे तोड़ा गेल का रिकॉर्ड?
भारत को 265 रनों के लक्ष्य का पीछा करना था। इस दौरान रोहित शर्मा ने नाथन एलिस की गेंद पर छक्का जड़ते ही 65 छक्कों का आंकड़ा छू लिया, जिससे वह गेल (64 छक्के) को पीछे छोड़कर आईसीसी टूर्नामेंट्स में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बन गए।

Advertisement

मैच का ताजा हाल
पहला झटका: भारत को 5वें ओवर में शुभमन गिल के रूप में लगा। ड्वारशुइस ने उन्हें 11 गेंदों में 8 रन पर बोल्ड किया।
दूसरा झटका: रोहित शर्मा, जिन्हें तीन जीवनदान मिले थे, कूपर कोनोली की गेंद पर LBW आउट हो गए। उन्होंने 29 गेंदों पर 28 रन बनाए, जिसमें 3 चौके और 1 छक्का शामिल था।
18 ओवर का स्कोर: भारत ने 18 ओवर में 2 विकेट पर 88 रन बना लिए हैं। अब विराट कोहली और श्रेयस अय्यर क्रीज पर टिके हुए हैं और टीम को लक्ष्य की ओर बढ़ा रहे हैं।

भारत की निगाहें अब चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल में पहुंचने पर टिकी हैं, जहां कोहली और अय्यर की साझेदारी अहम भूमिका निभा सकती है।

लेखक के बारे में

Ankit Rana
Media Graduate | Cricket & Film Enthusiast | Sharing insights, stories, and analysis on the latest in cricket and cinema. Join me for in-depth content and engaging discussions! Read More
ताजा क्रिकेट समाचार