भारतीय कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वर्ल्ड कप 2023 के फाइनल में भी अपना तूफानी फॉर्म जारी रखते हुए कई खास वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। रोहित ने भारत को तेज शुरूआत दी और 31 गेंदों में 4 चौकों और 3 छक्कों की मदद से 47 रन की पारी खेली।

Advertisement

संगाकारा को छोड़ा पीछे

Advertisement

अपनी पारी में 5 रन बनाते ही रोहित वनडे वर्ल्ड कप इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में कुमार संगाकारा को पछाड़कर चौथे स्थान पर पहुंच गए हैं। रोहित के 28 पारियों में 1560 रन हो गए हैं, वहीं कुमार संगाकारा ने 35 पारियों में 1532 रन बनाए थे। 

क्रिस गेल का रिकॉर्ड तोड़ा

वनडे में एक टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा छक्के जड़ने का रिकॉर्ड रोहित ने अपने नाम कर लिया है। रोहित के ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ इस फॉर्मेट में 87 छक्के हो गए हैं। उन्होंने क्रिस गेल का रिकॉर्ड तोड़ा है, जिन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ वनडे में 85 छक्के जड़े थे। 

बतौर कप्तान सबसे ज्यादा रन

Advertisement

एक वनडे वर्ल्ड कप में बतौर कप्तान सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में रोहित पहले स्थान पर पहुंच गए हैं। 2023 वर्ल्ड कप में उन्होंने 11 पारियों में 54.27 की औसत से 597 रन बनाए। रोहित ने केन विलियनसन को पीछे छोड़ा है। केन ने 2019 वर्ल्ड कप में न्यूजीलैंड की कप्तानी करते हुए 578 रन बनाए थे। 

गौरतलब है कि फाइनल मुकाबले ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। दोनों टीमों के प्लेइंग इलेवन में कोई बदलाव नहीं हुआ। 

टीमें इस प्रकार है

Advertisement

भारत (प्लेइंग इलेवन): रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, रवींद्र जड़ेजा, मोहम्मद शमी, जसप्रीत बुमराह, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज।

Also Read: Live Score

ऑस्ट्रेलिया (प्लेइंग इलेवन): ट्रेविस हेड, डेविड वार्नर, मिचेल मार्श, स्टीवन स्मिथ, मार्नस लाबुशेन, ग्लेन मैक्सवेल, जोश इंगलिस (विकेटकीपर), मिचेल स्टार्क, पैट कमिंस (कप्तान), एडम ज़म्पा, जोश हेज़लवुड।

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार