भारतीय कप्तान और स्टार बल्लेबाज रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने इंग्लैंड के खिलाफ राजकोट के निरंजन शाह स्टेडियम में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच की पहली पारी में शानदार शतक जड़ा। टेस्ट में रोहित ने 11वां शतक जड़ा और 196 गेंदों में 14 चौकों और 3 छक्कों की मदद से 131 रन की पारी खेली। 

 
Advertisement

धोनी का रिकॉर्ड तोड़ा

Advertisement

भारत के लिए टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में एमएस धोनी को पछाड़कर रोहित दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। पूर्व कप्तान धोनी ने टेस्ट में 78 छक्के जड़े थे। 91 छक्कों के साथ वीरेंद्र सहवाग पहले नंबर पर हैं। 

सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाले भारतीय कप्तान

बतौर भारतीय कप्तान इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने के मामले में रोहित ने धोनी को पछाड़ दिया है। रोहित के अब 212 छक्के हो गए हैं, वहीं धोनी ने भारतीय टीम की कप्तानी करते हुए 211 छक्के जड़े थे।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार