भारतीय कप्तान औऱ ओपनिंग बल्लेबाज रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने इंग्लैंड के खिलाफ धर्मशाला के एचपीसीए स्टेडियम में खेले जा रहे पांचवें और आखिरी टेस्ट के दूसरे दिन पहली पारी में शतक जड़कर इतिहास रच दिया। रोहित ने मौजूदा सीरीज में अपना दूसरा शतक जड़ते हुए 162 गेंदों में 13 चौकों और 3 छक्कों की मदद से 103 रन की पारी खेली। टेस्ट क्रिकेट में रोहित का यह 12वां शतक है।

 
Advertisement

सचिन तेंदुलकर की बराबरी

Advertisement

30 साल की उम्र के बाद सबसे ज्यादा इंटरनेशनल शतक जड़ने के मामले में रोहित संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। उन्होंने इस लिस्ट में सचिन तेंदुलकर की बराबरी की है। रोहित औऱ सचिन दोनों ने 30 की उम्र के बाद 35-35 इंटनरेशनल शतक जड़े हैं। 43 शतक के साथ कुमार संगाकारा इस लिस्ट में पहले स्थान पर हैं और मैथ्यू हेडन-रिकी पोंटिंग 36-36 शतक के साथ दूसरे स्थान पर काबिज हैं।

बाबर को छोड़ा पीछे 

रोहित बतौर एशियाई बल्लेबाज वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में सबसे ज्यादा जड़ने वाले खिलाड़ियों में बाबर आजम को पछाड़कर पहले स्थान पर आ गए हैं। टेस्ट चैंपियनशिप में यह रोहित का नौंवा शतक है। 

बतौर कप्तान 1000 रन

Advertisement

रोहित ने बतौर कप्तान 1000 टेस्ट रन पूरे कर लिए हैं। वह इंटनरेशनल क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में 1000 या उससे ज्यादा रन बनाने वाले भारत के तीसरे औऱ दुनिया के छठे खिलाड़ी बन गए हैं। उनसे पहले एमएस धोनी, फाफ डु प्लेसिस, केन विलियमसन, विराट कोहली औऱ बाबर आजम ने यह कारनामा किया था।

Also Read: Live Score

रोहित पहली पारी में बेन स्टोक्स की गेंद पर बोल्ड होकर पवेलियन लौटे। बता दें कि पिछले साल हुई घुटने की सर्जरी के बाद स्टोक्स पहली बार गेंदबाजी करने उतरे थे औऱ उन्होंने पहली ही गेंद प रोहित को अपना शिकार बनाया। 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार