India vs Australia Adelaide ODI: भारत के स्टार ओपनिंग बल्लेबाज रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए गुरुवार (23 अक्तूबर) को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एडिलेड ओवल में दूसरे वनडे मैच में 97 गेंदों में 73 रन की पारी खेली, जिसमें उन्होने 7 चौके औऱ 2 छक्के जड़े। उनकी यह पारी तब आई जब भारत ने अपने 2 विकेट 17 रन के कुल स्कोर पर गवा दिए थे।

Advertisement

मिचेल स्टार्क की गेंद पर वह जोश हेजलुवड को कैच थमाकर रोहित पवेलियन लौटे। 

Advertisement

सौरव गांगुली को पछाड़ा

रोहित भारत के लिए वनडे इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा रन बनान वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में सौरव गांगुली को पछाड़कर तीसरे नंबर पर आ गए हैं। रोहित के अब 275 मैच की 267 पारियों मे 11249 रो गए हैं, वहीं गांगुली के नाम 308 मैच की 297 पारियों में 11221 रन दर्ज हैं। अब सचिन तेंदुलकर औऱ विराट कोहली ही उनसे आगे हैं। 

क्रिस गेल की बराबरी

बतौर विदेशी खिलाड़ी SENA (साउथ अफ्रीका, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड औऱ ऑस्ट्रेलिया) वनडे में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाले खिलाड़ियों में रोहित संयुक्त रूप से पहले नंबर पर आ गए हैं। रोहित ने SENA में हुए वनडे में 92 छक्के जड़े हैं औऱ क्रिस गेल के नाम भी यह आंकड़े दर्ज हैं। 

Advertisement

एडम गिलक्रिस्ट से निकले आगे

वनडे में बतौर ओपनर सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में एडम गिलक्रिस्ट को पछाड़कर रोहित चौथे नंबर पर आ गए हैं। गिलक्रिस्ट ने अपने वनडे करियर में ओपनिंग करते हुए 259 पारियों मे 9200 रन बनाए हैं। 

Also Read: LIVE Cricket Score

इसके अलावा ऑस्ट्रेलिया में वनडे में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बतौर विदेशी बल्लेबाज सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ियों में तीसरे नंबर पर आ गए हैं। उनके अब 1071 रन हो गए हैं औऱ इस लिस्ट में वह कुमार संगाकारा (1033) से आगे निकले हैं। 
 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार