भारतीय कप्तान और ओपनिंग बल्लेबाज रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने मंगलवार (24 जनवरी) को न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे वनडे में तूफानी शतक जड़ा। रोहित ने 85 गेंदों 101 रन की पारी खेली, जिसमें उन्होंने नौ चौके और छह छक्के जड़े। बता दें कि 1100 दिन बाद रोहित ने वनडे में शतक जड़ा है। उनका आखिरी शतक जनवरी 2020 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आया था। अपनी इस शतकीय पारी के साथ रोहित ने कई बड़े रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए। 

Advertisement

रिकी पोंटिंग की बराबरी की

Advertisement

वनडे में सबसे ज्यादा शतक जड़ने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में रोहित संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर पहुंच गए हैं।  241 मैच की 234 पारियों में यह रोहित का 30वां वनडे शतक था, वहीं ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग ने 365 पारियों में 30 शतक जड़े थे। भारतीय बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर औऱ विराट कोहली ही अब रोहित से आगे हैं। 

तोड़ा सनथ सयसूर्या का रिकॉर्ड

वनडे में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने के मामले में रोहित तीसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। इस पारी के बाद उनके 273 छक्के हो गए हैं। उन्होंने सनथ जयसूर्या का रिकॉर्ड तोड़ा, जिनके नाम 270 छक्के दर्ज हैं। 351 छक्के के साथ शाहीद अफरीदी पहले और 331 छक्के का साथ क्रिस गेल दूसरे नंबर पर हैं। 

क्रिस गेल की बराबरी की

Advertisement

वनडे में पहले नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए सबसे ज्यादा शतक जड़ने के मामले में रोहित ने क्रिस गेल की बराबरी कर ली है। दोनों के ही नाम अब पहले नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए 20 शतक दर्ज हैं। 

ऐसा करने वाले पहले खिलाड़ी

रोहित भारत के पहले खिलाड़ी बने हैं, जिसने पहले 15 ओवर में 5 छक्के जड़े हैं। 

Advertisement

गौरतलब है कि इस मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम की शुरूआत धमाकेदार रही। रोहित ने शुभमन गिल के साथ मिलकर पहले विकेट के लिए 26.1 ओवर में 212 रनों की साझेदारी की। गिल ने 78 गेंदों में 13 चौकों और 5 छक्कों की मदद से 112 रन की पारी खेली।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार