India vs Sri Lanka: भारतीय कप्तान औऱ स्टार बल्लेबाज रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने बुधवार (7 अगस्त) को श्रीलंका के खिलाफ कोलंबो के आऱ प्रेमदासा स्टेडियम में खेले गए तीसरे औऱ आखिरी वनडे मैच में 20 गेंदों में 35 रन की पारी खेली, जिसमें 6 चौके और 1 छक्का जड़ा। रोहित इस मैच में भारत के लिए टॉप स्कोरर रहे और अपनी पारी में जड़े गए 1 छक्के से उन्होंने खास रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए। 

Advertisement

धोनी का रिकॉर्ड तोड़ा

Advertisement

रोहित भारत के लिए वनडे में सबसे ज्यादा पारियों में छक्के जड़ने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। यह उनके करियर की 117वीं पारी है, जिसमें उन्होंने छक्का जड़ा है। रोहित ने इस मामले में पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को पीछे छोड़ा, जिन्होंने 116 वनडे पारियों में छक्के जड़े थे। 

क्रिस गेल की बराबरी की

रोहित वनडे में सबसे ज्यादा छ्क्के जड़ने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। इस पारी के बाद रोहित के 265वनडे की 257 पारियों में 331 छक्के हो गए हैं। रोहित ने क्रिस गेल की बराबरी की, जिनके नाम 301 मैच की 294 पारियों में 331 छक्के दर्ज हैं। रोहित से आगे अब सिर्फ शाहीद अफरीदी हैं, जिन्होंने इस फॉर्मेट में 351 छक्के लगाए हैं।

गौरतलब है कि इस मुकाबले में श्रीलंकाई टीम ने भारत को 110 रन से हराकर सीरीज 2-0 से अपने नाम कर ली। 1997 के बाद पहली बार है जब श्रीलंका ने भारत के खिलाफ द्विपक्षीय वनडे सीरीज जीती है। 

Advertisement

पहले बल्लेबाजी का फैसला करने के बाद श्रीलंका ने 7 विकेट के नुकसान पर 248 रन बनाए। जिसमें अविष्का फर्नांडो ने 96 रन, कुसल मेंडिस ने 59 रन और पथुम निसांका ने 45 रन की पारी खेली। भारत के लिए गेंदबाजी में रियान पराग ने सबसे ज्यादा 3 विकेट लिए, कुलदीप, मोहम्मद सिराज, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर ने 1-1 विकेट हासिल किया। 

इसके जवाब में भारतीय टीम 26.1 ओवर में 138 रन पर ऑलआउट हो गई। कप्तान रोहित शर्मा ने सबसे ज्यादा 35 रन बनाए, इसके अलावा निचले क्रम में वॉशिंगटन सुंदर ने 30 रन की पारी खेली।  श्रीलंका के लिए प्लेयर ऑफ द सीरीज रहे डुनिथ वेल्लालागे ने 5 विकेट, महीश तीक्षणा और जेफरी वेंडरसे ने 2-2 विकेट और असिथा फर्नांडो ने 1 विकेट लिया। 
 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार