India vs Australia: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच में रोहित शर्मा ने एक बार फिर अपने गेस्चर से फैंस का दिल जीत लिया है। रोहित शर्मा से जुड़ा वीडियो सामने आया है जिसमें उन्हें टीम इंडिया के तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज का जूठा पानी पीते हुए देखा जा सकता है। ट्विटर पर एक यूजर ने इस दिल छू लेने वाले वीडियो को शेयर किया है जो कुछ ही देर में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।

Advertisement

वायरल हो रहा वीडियो ऑस्ट्रेलिया की पारी के 10 वें ओवर के बाद के ड्रिंक्स ब्रेक का है। ड्रिंक्स ब्रेक के दौरान जयदेव उनादकट पानी की बोतल लेकर मैदान पर आते हैं। मोहम्मद सिराज जिस बोतल से पानी पीते हैं उसी बोतल से टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा को भी पानी पीते हुए देखा जाता है। इस वीडियो को भारत की अंखडता के रूप में देखा जा सकता है।

Advertisement

भारत एक ऐसा देश है जहां हर धर्म, हर मजहब और हर जाति-संप्रदाय को लोगों के बीच प्यार है। वहीं अगर मैच की बात करें तो ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था। खबर लिखे जाने तक ऑस्ट्रेलिया ने 6 विकेट के नुकसान पर 172 रन बना लिए हैं। पीटर हैंडस्काम्ब 27 और पैट कमिंस 6 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। लंबे समय बाद टेस्ट टीम में वापसी कर रहे जडेजा ने एक के बाद एक विकेट लेकर ऑस्ट्रेलियाई टीम को बैकफुट पर ढकेल दिया है।

रवींद्र जडेजा ने वेल सेट बल्लेबाज स्टीव स्मिथ और मार्नस लाबुशेन का विकेट झटका है। टीम इंडिया के लिए विकेटकीपर श्रीकर भरत और सूर्यकुमार यादव ने डेब्यू किया है। टीम इंडिया ने 3 स्पिनर और 2 तेज गेंदबाज के साथ मैदान पर उतरने का फैसला किया। शुभमन गिल को प्लेइंग इलेवन में मौका नहीं मिला। वहीं ऑस्ट्रेलिया की टीम से टॉड मर्फी डेब्यू कर रहे हैं।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार