30 अक्टूबर,(CRICKETNMORE)। पिछले दो मैचों में कमजोर सी नजर आने वाली भारतीय टीम ने सोमवार को यहां ब्रेब्रॉन स्टेडियम में खेले गए चौथे मैच में दमदार वापसी करते हुए वेस्टइंडीज को 224 रनों के बड़े अंतर से हरा दिया। यह वनडे क्रिकेट में भारत की रनों के लिहाज से तीसरी सबसे बड़ी जीत है। भारत के लिए पहले रोहित शर्मा (162) और अंबाती रायडू (100) ने शानदार पारियां खेलते हुए टीम को 50 ओवरों में पांच विकेट के नुकसान पर 377 रनों का विशाल स्कोर दिया। इसके बाद कुलदीप यादव और खलील अहमद ने वेस्टइंडीज को 36.2 ओवरों में 153 रनों पर समेट दिया।

Advertisement

रोहित ने 162 रन की अपनी शानदार पारी के दौरान एक खास वर्ल्ड रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है। ये हैं टीम इंडिया के क्रिकेटर्स की खूबसूरत वाइफ्स,देखें PICS

Advertisement

रोहित शर्मा दुनिया के दूसरे बल्लेबाज बन गए हैं, जिसने एक वनडे सीरीज में दो बार 150 या उससे ज्यादा रन का स्कोर किया है। इससे पहले उन्होंने गुवाहटी में खेले गए पहले वनडे मैच में नाबाद 152 रन की पारी खेली थी। 

उनसे पहले यह कारनाम सिर्फ जिम्बाब्वे के दिग्गज बल्लेबाज हेमिल्टन मसाकाद्जा ने किया है। मसाकाद्जा ने अक्टूबर 2009 में केन्या के खिलाफ खेली गई पांच वनडे मैचों की सीरीज में दो बार 150 से ज्यादा रन का स्कोर बनाया था। उन्होंने पहले वनडे में 156 रन औऱ पांचवें वनडे में नाबाद 178 रन की पारी खेली थी।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार