भारतीय कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने शनिवार (14 अक्टूबर) को पाकिस्तान के खिलाफ खेले गए वर्ल्ड कप 2023 के मुकाबले में 63 गेंदों में 86 रन की तूफानी पारी खेली। इस पारी के दौरान रोहित ने छह चौके और छह छक्के जड़े। रोहित ने पारी के 20वें ओवर की शादाब खान की फुलटॉस गेंद पर बेहतरीन छक्का जड़ा, जिसके बाद ऑनफील्ड अंपयार मराइस इरासमस (Marais Erasmus) को अपने डोले डोले नजर दिखाते हुए।  

Advertisement

मैच के बाद हार्दिक पांड्या से बात करते हुए रोहित ने इरासमस के सामने ऐसा करने का कारण बताया। 

Advertisement

बीसीसीआई टीवी के लिए हार्दिक पांड्या से बातचीत करते हुए रोहित ने कहा, “ अंपायर मराइस इरास्मस मुझसे पूछ रहे थे कि इतने लंबे-लंबे छक्के कैसे मारते हो? तुम्हारे बैट में कुछ है क्या? मैंने कहा कि बैट में नहीं, बल्कि मेरी पावर है।”

बता दें कि मौजूदा वर्ल्ड कप में रोहित का प्रदर्शन बेहतरीन रहा है। अफगानिस्तान के खिलाफ हुए मुकाबले में उन्होंने विजयी शतक बनाया था। पाकिस्तान के खिलाफ उन्होंने वनडे इंटरनेशनल में 300 छक्के पूरे करने का रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया। क्रिस गेल औऱ शाहीद अफरीदी के इस आंकड़े तक पहुंचने वाले वह दुनिया के तीसरे खिलाड़ी बन गए हैं। 

Also Read: Live Score

गौरतलब है कि भारत ने पाकिस्तान को 7 विकेट से हराकर पॉइंट्स टेबल में पहले स्थान पर पहुंच गई है। भारत की यह लगातार तीसरी जीत है। पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान टीम 42.5 ओवर में 191 रनों पर ऑलआउट हो गई थी, इसके जवाब में भारत ने 30.3 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर ही जीत हासिल कर ली।  

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार