Rohit Sharma fans Angry Reaction : ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाली वनडे और टी-20 सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान कर दिया गया है। वनडे टीम में रोहित शर्मा और विराट कोहली की वापसी हुई है लेकिन अब वनडे टीम का कप्तान बदल चुका है। जी हां, रोहित शर्मा की जगह शुभमन गिल को वनडे टीम का कैप्टन चुना गया है। वहीं, उपकप्तानी की जिम्मेदारी श्रेयस अय्यर को सौंपी गई है।

Advertisement

भारतीय क्रिकेट टीम की घोषणा के बाद रोहित शर्मा को वनडे कप्तानी से हटाने की खबर ने फैंस को हैरान और नाराज़ कर दिया है। बीसीसीआई (भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड) ने इस दौरे के लिए टीम की सूची जारी की, जिसमें रोहित शर्मा को कप्तान की भूमिका से बाहर कर दिया गया है। हालांकि, वो बतौर ओपनर टीम में बने रहेंगे, लेकिन फैंस इस उनकी कप्तानी छीने जाने से काफी निराश हैं।

Advertisement

सोशल मीडिया पर कई फैंस ने बीसीसीआई के इस कदम की आलोचना की है। उनका कहना है कि रोहित का वनडे रिकॉर्ड शानदार रहा है और ये उनका सबसे सफल फॉर्मेट है। हाल ही में हुए चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल में रोहित शर्मा ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ का खिताब जीता था। इसके बाद उन्हें कप्तानी से हटाना कई फैंस को नाइंसाफ़ी लग रहा है।

Also Read: LIVE Cricket Score

फैंस का ये भी कहना है कि रोहित ने पिछले कुछ सालों में भारतीय वनडे टीम को एक मज़बूत टीम बनाया है और उनकी कप्तानी में भारत ने कई अहम मुकाबले जीते हैं। ऐसे में रोहित का कप्तानी से हटाया जाना फैंस को बिल्कुल पसंद नहीं आ रहा है। आइए देखते हैं कि फैंस किस तरह से अपने टूटे दिल का हाल और गुस्सा बयां कर रहे हैं।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार