लाहौर, 31 मार्च| पाकिस्तान के युवा उभरते बल्लेबाज हैदर अली ने कहा है कि भारतीय सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा उनके आदर्श हैं और वह रोहित के जैसा ही बल्लेबाजी करना चाहते हैं। क्रिकेट पाकिस्तान ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें हैदर ने जमकर रोहित की तारीफ की है।

Advertisement

19 साल के हैदर ने कहा, " रोहित शर्मा मेरे आदर्श हैं। उनकी सबसे अच्छी बात यह है कि उनका स्ट्राइक रेट बहुत अच्छा है। मैं भी अपने खेल में यही चाहता हूं और उनके जैसे ही बल्लेबाजी करना चाहता हूं।"

Advertisement

हैदर ने हाल ही में पाकिस्तान सुपर लीग में पेशावर जाल्मी की ओर से खेलते हुए नौ मैचों में 239 रन बनाए थे। इसके बाद पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर रमीज राजा ने हैदर की तुलना बाबर आजम और विराट कोहली से की थी।

इस पर हैदर ने कहा था कि वे चाहते हैं कि लोग उनकी तुलना हमवतन बाबर आजम से करे ना कि भारतीय कप्तान कोहली से।

रमीज राजा ने कहा था, " हैदर में बहुत प्रतिभा है और उसने पीएसएल के अपने पहले सीजन में खुद के लिए नाम कमाया है। हालांकि उन्हें अपने प्रदर्शन में निरंतरता लाने की जरूरत है और बल्लेबाजी क्रम में उनका आदर्श स्थान तीसरे नंबर का है।"

उन्होंने कहा था, " हैदर को बाबर आजम और विराट कोहली के ²ष्टिकोण का पालन करने की जरूरत है। इन दोनों की तरह इतना सुधार नहीं है क्योंकि उनमें इतनी प्रतिभा है और मुख्य रूप से पारंपरिक शॉट्स पर निर्भर है। हैदर के पास बाबर और कोहली जैसी प्रतिभा है लेकिन उसे अपने खेल के प्रति जागरूकता लाने और लंबी पारी खेलने की जरूरत है।"
 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार