रोहित शर्मा ने रचा इतिहास, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 100 इंटरनेशनल छक्के मारने वाले पहले खिलाड़ी बने

Updated: Fri, Jan 08 2021 11:43 IST
Rohit Sharma first player to smash 100 sixes against australia in international cricket (Indian Cricketer Rohit Sharma)

हिटमैन रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन एक खास रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। रोहित ने भारतीय पारी के 16वें ओवर की दूसरी गेंद पर नाथन लॉयन के खिलाफ 95 मीटर लंबा छक्का जड़ा। हालांकि वह अच्छी शुरूआत का फायदा नहीं उठा सके और 26 रन बनाकर जोश हेजलुवड का शिकार बने

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 100 छक्के

इसके साथ ही रोहित ने इंटरनेशनल क्रिकेट में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपने 100 छक्के भी पूरे कर लिए। हिटमैन यह कारनामा करने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बन गए हैं। 

इस मामले में उनके बाद इंग्लैंड के कप्तान इयोन मोर्गन हैं। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मोर्गन ने इंटरनेशनल क्रिकेट में 63 छक्के जड़े हैं। 

क्रिस गेल के बाद किया ऐसा

रोहित इंटरनेशनल क्रिकेट में एक टीम के खिलाफ 100 छक्के जड़ने वाले दूसरे खिलाड़ी बन गए हैं। उनसे पहले यह कारनामा सिर्फ वेस्टइंडीज के विस्फोटक बल्लेबाज क्रिस गेल ने ही किया है। गेल ने इंग्लैंड के खिलाफ इंटरनेशनल क्रिकेट में 130 छक्के मारे हैं।

इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर भी गेल ही हैं। उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ 87 छक्के जड़े हैं। वहीं चौथे नंबर पर पाकिस्तान के शाहिद अफरीदी ने श्रीलंका के खिलाफ 86 छक्के मारे हैं। 

बता दें कि रोहित इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में तीसरे नंबर हैं, उनके नाम फिलहाल 424* छक्के दर्ज हैं। इस मामले में उनसे आगे सिर्फ क्रिस गेल (534) और शाहिद अफरीदी (476) हैं।

TAGS

संबंधित क्रिकेट समाचार

सबसे ज्यादा पढ़ी गई खबरें