भारतीय क्रिकेट टीम चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में बांग्लादेश के खिलाफ मुकाबले से पहले जमकर पसीना बहा रही है। इतना ही नहीं, भारत की निगाहें बांग्लादेश के बाद 23 फरवरी को होने वाले पाकिस्तान मुकाबले पर भी हैं। यही कारण है कि भारतीय खिलाड़ी दुबई के लोकल नेट बॉलर्स का भी सहारा ले रहे हैं। इस समय सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है जिसमें देखा जा सकता है कि वो एक नेट बॉलर के साथ मस्ती करते दिख रहे हैं।

Advertisement

17 फरवरी के दिन भारतीय टीम ने दुबई में अपना पहला नेट सेशन किया। इस नेट सेशन के दौरान भारतीय टीम ने लोकल नेट बॉलर अवैस अहमद को भी बुलाना हुआ था और इस बाएं हाथ के तेज़ गेंदबाज़ ने भारतीय टीम को नेट्स में काफी परेशान भी किया। प्रैक्टिस के बाद अवैस ने रोहित शर्मा और शुभमन गिल से मुलाकात की जहां रोहित अवैस के साथ मस्ती करते दिखे।

Advertisement

वायरल वीडियो में रोहित अवैस की तारीफ करते हुए कहते हैं, "क्लास बॉलर, लेकिन आप हमारा जूता, हमारा पैर तोड़ने की कोशिश कर रहा था। इनस्विंग यॉर्कर डालकर। बढ़िया, आप लोग इधर आकर हम लोग की हेल्प कर रहे हो। आपसे मिलकर बहुत अच्छा लगा।"

भारतीय क्रिकेट टीम आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में अपने अभियान की शुरुआत 20 फरवरी को होने वाले मैच में बांग्लादेश के खिलाफ करेगी। हालांकि, इस मैच से पहले ही भारतीय टीम को एक तगड़ा झटका लग चुका है। टीम के गेंदबाजी कोच मोर्ने मोर्कल पारिवारिक इमरजेंसी के कारण टीम इंडिया का साथ छोड़कर दुबई से अपने घर चले गए हैं। मोर्कल अपने पिता अल्बर्ट्स के निधन की खबर मिलने के बाद सोमवार, 17 फरवरी को साउथ अफ्रीका के लिए रवाना हो गए। ये घटनाक्रम चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में बांग्लादेश के खिलाफ भारत के पहले मैच से कुछ दिन पहले हुआ है।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार