टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा को उनके मजाकिया अंदाज़ के लिए जाना जाता है और वो ना सिर्फ अपने विशाल छक्कों से लोगों को हैरान करते हैं बल्कि अपनी हाजिरजवाबी से पत्रकारों की भी बोलती बंद कर देते हैं। एशिया कप 2022 में पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले से पहले भी उन्होंने अपने एक जवाब से फैंस को खुश कर दिया।

Advertisement

भारत-पाकिस्तान मुकाबले से पहले रोहित शर्मा प्रेस कॉन्फ्रेंस में आए, जहां एक पत्रकार ने रोहित से उनके सलामी जोड़ीदार के बारे में पूछा। इस पत्रकार ने अपने सवाल में पूछा, क्या कल पाकिस्तान के खिलाफ मैच में विराट कोहली को भी ओपनिंग करते हुए देखा जा सकता है?

Advertisement

इस सवाल का जवाब देते हुए रोहित शर्मा ने एक बार फिर पत्रकार के मज़े ले लिए और अपने जवाब में कहा, "आप देख लिजिये कल टॉस के बाद कौन आएगा, थोड़ा सीक्रेट हमको भी रखने दो यार।"

रोहित का ये जवाब सुनकर पत्रकार भी हंसने लग गए और देखते ही देखते ये वीडियो वायरल हो गया। जहां तक सवाल है पहले मैच में रोहित के ओपनिंग पार्टनर का तो, अगर टीम मैनेजमेंट ने कोई एक्सपेरिमेंट ना किया तो केएल राहुल ही ओपनिंग करते हुए दिखेंगे और विराट कोहली नंबर तीन पर खेलते दिखेंगे। 29 वर्षीय राहुल ने आईपीएल 2022 के बाद जिम्बाब्वे सीरीज में वापसी की थी लेकिन हाल ही में समाप्त हुई इस सीरीज में उनके बल्ले से रन नहीं निकले थे ऐसे में ये देखना दिलचस्प होगा कि क्या वो भारत को अच्छी शुरुआत दिला पाएंगे या नहीं।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार