आईपीएल 2026 के बीच मुंबई इंडियंस के स्टार बल्लेबाज़ रोहित शर्मा का एक प्यारा वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। दरअसल, रोहित को हाल ही में कोलकाता के नेताजी सुभाष चंद्र बोस एयरपोर्ट पर देखा गया, जहां कुछ छोटे फैंस उन्हें देखते ही एक्साइटेड हो गए और उनके साथ फोटो खिंचवाने पहुंच गए। उनका ये वीडियो काफी वायरल हो रहा है।
एयरपोर्ट पर काफी भीड़ और भागदौड़ के बावजूद रोहित ने बच्चों को बिल्कुल भी नजरअंदाज नहीं किया। वो रुके, बच्चों से आराम से बात की और उनके साथ फोटो भी क्लिक करवाई। इसी दौरान रोहित ने मजाकिया अंदाज़ में बच्चों से कहा, “अब तुम लोग आ गए हो तो बाकी लोग भी आ जाएंगे।” उनकी ये बात सुनकर वहां मौजूद सभी लोग हंसने लगे।
रोहित का ये कूल और फ्रेंडली अंदाज़ फैंस को काफी पसंद आ रहा है। वीडियो में साफ दिख रहा है कि वो बच्चों के साथ कितना प्यार से पेश आ रहे थे। उन्होंने जल्दीबाजी नहीं दिखाई और हर बच्चे को फोटो खिंचवाने का मौका दिया।नसोशल मीडिया पर फैंस रोहित शर्मा की जमकर तारीफ कर रहे हैं। कई लोग कह रहे हैं कि यही वजह है कि रोहित सिर्फ मैदान पर ही नहीं, बल्कि मैदान के बाहर भी लोगों के दिल जीत लेते हैं।
Also Read: LIVE Cricket Score
वहीं, अगर आईपीएल 2026 की बात करें तो रोहित शर्मा के लिए ये सीजन मिला जुला रहा है। उनके बल्ले से कुछ शानदार पारियां देखने को मिलीं लेकिन वो अपने प्रदर्शन में निरंतरता बनाए रखने में असफल रहे और उनकी टीम को भी इसका खामियाजा भुगतना पड़ा। मुंबई इंडियंस काफी पहले ही प्लेऑफ की रेस से बाहर हो गई और अब वो सीजन का अपना आखिरी मैच राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ रविवार को खेलेंगे।