एडिलेड में 6 दिसंबर से शुरू होने वाले दूसरे टेस्ट मैच के लिए भारतीय कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने कह दिया है कि वो पारी की शुरुआत नहीं करेंगे। पहले टेस्ट मैच में रोहित की गैरहाजिरी में यशस्वी जायसवाल (Yashasvi Jaiswal) के साथ केएल राहुल (KL Rahul) ने पारी की शुरुआत की थी और अच्छा प्रदर्शन किया था। 

Advertisement

अब रोहित किस नंबर पर बल्लेबाजी करेंगे इस पर उन्होंने कुछ नहीं कहा है। वहीं भारत के पूर्व क्रिकेटर इरफान पठान का मानना ​​है कि कप्तान रोहित को आगामी डे-नाइट टेस्ट में तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने के लिए आराम से तैयार हो जाएंगे।

Advertisement

इरफान ने कहा कि, "मुझे लगता है कि टेस्ट मैच में रोहित शर्मा की वापसी होगी। वह कप्तान हैं, इसलिए उनकी सीधी अदला-बदली देवदत्त पडिक्कल से होगी। वहीं ध्रुव जुरेल की जगह शुभमन गिल को भी टीम में होना चाहिए। केएल राहुल की बैटिंग पोजिशन पर काफी सवाल उठे। उन्हें यशस्वी जयसवाल के साथ पारी की शुरुआत करनी चाहिए।"

पूर्व भारतीय ऑलराउंडर ने आगे कहा कि, "रोहित शर्मा ने अलग-अलग नंबरों पर बल्लेबाजी की है. तो वह बहुत अच्छे से एडजस्ट हो पाएगा. चूंकि यह बहुत अच्छी शुरुआत थी, आप इसे बदलना नहीं चाहेंगे, खासकर पर्थ की जीत के बाद। तो रोहित और शुबमन गिल मध्य क्रम में बल्लेबाजी करेंगे, और केएल राहुल और यशस्वी दोनों पारी की शुरुआत करेंगे।"

भारत की पर्थ टेस्ट में शानदार जीत में केएल राहुल ने अपनी आलोचकों को चुप कर दिया, दूसरी पारी में 77 रन की सधी हुई पारी खेली। उन्होंने यशस्वी जायसवाल (161 रन) के साथ मिलकर 201 रन की रिकॉर्ड-ब्रेकिंग साझेदारी की। इस प्रदर्शन ने राहुल के ओपनिंग पर कायम रहने के पक्ष में ताकत दी है, और अब यह चर्चा हो रही है कि रोहित शर्मा को क्रम में नीचे आना चाहिए। भारत ने पर्थ में खेला गया 5 मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मैच 295 रन से जीता था। 

Advertisement

लेखक के बारे में

Nitesh Pratap
मैं पिछले 4 सालों से क्रिकेट में हिंदी कंटेंट राइटिंग कर रहा हूँ। मुझे क्रिकेट खेलना, देखना और उसके बारे में पढ़ना काफी पसंद है। मैं अपनी क्रिकेटिंग राइटिंग स्किल्स को बेहतर करने के लिए पिछले कुछ महीनों से cricketnmore के साथ जुड़ा हुआ है। यहाँ मुझे क्रिकेट की बारीकियों के बारे में काफी जानने और सीखने को मिल रहा है। Read More
ताजा क्रिकेट समाचार