रोहित शर्मा ने बनाया WORLD RECORD, शाहिद अफीरीदो को पछाड़कर बने सिक्सर किंग

Updated: Sat, Jan 12 2019 16:49 IST
Twitter

सिडनी, 12 जनवरी (CRICKETNMORE)| ऑस्ट्रेलिया ने सिडनी में खेले गए पहले वनडे मैच में भारत को 34 रनों से हरा दिया।  ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत के सामने 289 रनों की मजबूत चुनौती रखी थी। भारतीय टीम इस लक्ष्य को हासिल नहीं कर पाई और पूरे ओवर खेलने के बाद नौ विकेट खोकर 254 रन ही बना सकी। 

भारत के लिए रोहित शर्मा ने 129 गेंदों पर 10 चौके और छह छक्कों की मदद से 133 रनों की पारी खेली। इस पारी के दौरान उन्होंने एक खास वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। 

रोहित वनडे क्रिकेट में एक टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा छक्के मारने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। वह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे में अब तक 64 छक्के मार चुके हैं। 

इस मामले में उन्होने पाकिस्तान के शाहिद अफरीदी के रिकॉर्ड को तोड़ा। अफरीदी ने श्रीलंका के खिलाफ वनडे मैचों में 63 छक्के मारे हैं।  
 

TAGS

संबंधित क्रिकेट समाचार

सबसे ज्यादा पढ़ी गई खबरें