बांग्लादेश के खिलाफ चेन्नई में खेले जा रहे पहले टेस्ट में भारतीय टीम ने अपनी पकड़ बेहद मज़बूत कर ली है। चेन्नई टेस्ट के तीसरे दिन भारत ने अपनी दूसरी इनिंग 4 विकेट के नुकसान पर 287 रन बनाकर घोषित कर दी। टीम इंडिया के लिए दूसरी पारी में शुभमन गिल (119 नाबाद) और ऋषभ पंत (109) ने दूसरी  इनिंग में शानदार शतक ठोका जिसके दम पर मेजबान टीम ने बांग्लादेश के सामने 514 रनों का विशाल लक्ष्य रखा है।

Advertisement

इस टेस्ट में भारत की स्थिति मजबूत होने के कारण खिलाड़ी ड्रेसिंग रूम में भी मौज-मस्ती करते दिखे। इस बीच, डग-आउट में कई बार कैमरा रोहित शर्मा, विराट कोहली और गौतम गंभीर पर गया और तभी एक मज़ेदार नज़ारा कैमरे में कैद हो गया। इस समय सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें देखा जा सकता है कि कप्तान रोहित मज़ाक-मज़ाक में गिल की ठुड्डी पर मुक्का मार देते हैं।

Advertisement

ये घटना दूसरे दिन के पहले सत्र में हुई जब आर अश्विन और आकाशदीप बल्लेबाजी कर रहे थे। रोहित के साथ विराट कोहली, कोच गौतम गंभीर और शुभमन गिल भी बैठे हुए थे। तभी कोई बात हुई और हंसते-हंसते रोहित ने गिल की ठुड्डी पर मुक्का मार दिया। ये घटना कैमरे में कैद हो गई। इसके बाद विराट और गौतम जोर-जोर से हंसने लगे और उन्होंने रोहित को याद दिलाया कि बड़ी स्क्रीन ने उनकी शरारती हरकत को कैद कर लिया है। यहां तक ​​कि रोहित भी जोर-जोर से हंसने लगे। इस वीडियो को आप नीचे देख सकते हैं।

इसके अलावा रोहित का एक और वीडियो वायरल हुआ जिसमें देखा जा सकता है कि रोहित एक फील्डर पर गुस्सा करते नजर आ रहे हैं। रोहित इस वीडियो में कहते हैं, 'ओए, सोए हुए हैं सब लोग।' वायरल हुए वीडियो में ये स्पष्ट नहीं है कि रोहित शर्मा किस पर चिल्ला रहे हैं लेकिन उनके चीखने से साफ है कि वो किसी खिलाड़ी से खुश नहीं थे। इस वायरल वीडियो को आप नीचे देख सकते हैं।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार