1 अक्टूबर,नई दिल्ली (CRICKETNMORE)। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले जा रहे पांचवें वनडे मैच में टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा ने अपने करियर का 14वां शतक जड़कर एक खास कीर्तिमान बना लिया। रोहित ने वनडे क्रिकेट में अपने 6 हजार रन पूरे कर लिए हैं। 

Advertisement

हिटमैन रोहित ने पैट कमिंस द्वारा डाले गए पारी के 33वें ओवर की पांचवी गेंद पर एक रन चुरकार 6000 वनडे रन का आंकड़ा छुआ।

Advertisement

रोहित ने 168 मैचों की 162 पारियां खेली में ये आंकड़ा छुआ है। वह भारत के लिए सबसे तेज 6 हजार रन बनाने वाले तीसरे बल्लेबाज बन गए हैं। इस मामले में उनसे आगे विराट कोहली और सौरव गांगुली हैं। कोहली ने 136 और गांगुली ने 147 पारियों में ये कारनामा किया था। 

रोहित भारत के लिए 6000 वनडे रन बनाने वाले 9वें और दुनिया के 53वें बल्लेबाज हैं।  

सलामी बल्लेबाज के तौर पर 4000 रन

Advertisement

इसके साथ ही रोहित शर्मा वनडे क्रिकेट में भारत के लिए सलामी बल्लेबाज के तौर पर 4 हजार रन बनाने वाले चौथे खिलाड़ी बन गए हैं। वह सलामी बल्लेबाज के तौर पर सबसे तेज ये आंकड़ा छूने वाले दूसरे बल्लेबाज हैं।  

भारत में सबसे तेज 2000 रन

Advertisement

रोहित पूर्व बल्लेबाज सौरव गांगुली को पछाड़कर भारत में सबसे तेज 2 हजार रन बनाने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। गांगुली ने भारत में अपने 2,000 वनडे रन 45 पारियों में पूरे किए थे लेकिन अब रोहित ने सिर्फ 42 पारियों में भारत में अपने 2,000 वनडे रन पूरे करके इतिहास रच दिया।

खबर लिखे जाने तक रोहित शर्मा 103 गेंदों पर 116 रन बनाकर खेल रहे हैं।
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार