रोहित शर्मा ने 2017 में मारे सबसे ज्यादा छक्के, नहीं तोड़ पाए डी विलियर्स औऱ अफरीदी का रिकॉर्ड 

Updated: Tue, Nov 30 -0001 00:00 IST
Rohit Sharma hits 46 ODI sixes in 2017 ()

17 दिसंबर,नई दिल्ली (CRICKETNMORE)। टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा ने श्रीलंका के खिलाफ तीन वनडे मैचों की सीरीज में 13 छक्के जड़े। इसके साथ ही उन्होने कई कीर्तिमान अपने नाम कर लिए। 

रोहित शर्मा साल 2017 में सबसे ज्यादा छक्के मारने के मामले में पहले स्थान पर पहुंच गए हैं। साथ ही वनडे क्रिकेट के इतिहास में एक साल में सबसे ज्यादा छक्के मारने के मामले में भी वह तीसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। PHOTOS: मिलिए एबी डी विलियर्स की हॉट वाइफ से, खूबसूरती के हो जाएंगे दीवाने

 

रोहित ने साल 2017 में खेले गए 21 मैचों में 46 छक्के मारे हैं, जो सबसे ज्यादा है। इस लिस्ट में दूसरा नाम हार्दिक पांड्या हैं, जिनके नाम 30 छक्के दर्ज हैं। वहीं एक साल में सबसे ज्यादा छक्के मारने का रिकॉर्ड साउथ अफ्रीका के एबी डी विलियर्स के नाम हैं। डी विलियर्स ने साल 2015 में 20 मैचों में 58 छक्के लगाए थे। दूसरे नंबर पर पाकिस्तान के पूर्व ऑलराउंडर शाहिद अफरीदी हैं,जिन्होंने साल 2002 में 48 छक्के मारे थे। 

PHOTOS: मिलिए एबी डी विलियर्स की हॉट वाइफ से, खूबसूरती के हो जाएंगे दीवाने

मोहाली में खेले गए दूसरे वनडे में रोहित ने अपनी नाबाद 208 रन की पारी के दौरान 12 छक्के जड़े थे। वहीं तीसरे वनडे में वह भले ही 7 बनाकर आउट हो गए, लेकिन इसमें भी एक छक्का शामिल था। 

TAGS

संबंधित क्रिकेट समाचार

सबसे ज्यादा पढ़ी गई खबरें