इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन (IPL 2026) में मुंबई इंडियंस की टीम (Mumbai Indians) अपना आठवां मुकाबला बुधवार, 29 अप्रैल को सनराइजर्स हैदराबाद (Sunrisers Hyderabad) के खिलाफ मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेलेगी। गौरतलब है कि इस मुकाबले से पहले MI के दिग्गज बल्लेबाज़ रोहित शर्मा (Rohit Sharma) अपने साथी खिलाड़ी शार्दुल ठाकुर (Shardul Thakur) से मज़े लेते नज़र आए हैं।
जी हां, ऐसा ही हुआ है। दरअसल, खुद रोहित शर्मा ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से एक नया वीडियो फैंस के साथ शेयर किया है जिसमें वो जिम के अंदर शार्दुल ठाकुर की नकल करते दिखे हैं। उन्होंने ये वीडियो साझा करते हुए कैप्शन में लिखा, "लॉर्ड के साथ अपनी हैमस्ट्रिंग स्ट्रेच कर रहा हूं।" आप ये वीडियो नीचे देख सकते हो।
गौरतलब है कि रोहित शर्मा और शार्दुल ठाकुर बेहद ही करीबी दोस्त हैं, यही वज़ह है वो अक्सर ही एक दूसरे से मज़े लेते हैं। बताते चलें कि IPL के करंट सीजन में हिटमैन अब तक सिर्फ चार मुकाबले खेल पाए हैं जिसमें उन्होंने 45.66 की औसत और 165.06 की स्ट्राइक रेट से 137 रन ठोके।
उन्होंने मुंबई इंडियंस के लिए आखिरी मैच 12 अप्रैल को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ खेला था जिसमें वो सिर्फ 19 रन बनाकर वापस पवेलियन लौट गए थे। याद दिला दें कि वो इस मुकाबले में आउट नहीं हुए थे, लेकिन उन्हें बैटिंग के दौरान हैमस्ट्रिंग इंजरी हो गई थी, जिस वज़ह से उन्हें ना चाहते हुए भी वापस पवेलियन जाना पड़ा था। वो मौजूदा समय अपनी इसी चोट से उबरने की कोशिश कर रहे हैं।
बात करें अगर IPL 2026 में मुंबई इंडियंस टीम के प्रदर्शन की तो वो अपने शुरुआती 7 मैच खेलकर सिर्फ 2 जीत हासिल कर पाए हैं। उनके नाम सिर्फ चार अंक दर्ज है और वो पॉइंट्स टेबल पर नवें पायदान पर मौजूद हैं।
Also Read: LIVE Cricket Score
मुंबई इंडियंस टीम: हार्दिक पंड्या (कप्तान), क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), दानिश मालेवर, नमन धीर, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, शेरफेन रदरफोर्ड, केशव महाराज, कृष भगत, जसप्रीत बुमराह, अल्लाह गजनफर, अश्विनी कुमार, राज बावा, कॉर्बिन बॉश, मयंक रावत, रघु शर्मा, रोहित शर्मा, दीपक चाहर, ट्रेंट बोल्ट, शार्दुल ठाकुर, विल जैक्स, मयंक मारकंडे, रयान रिकेलटन, रॉबिन मिंज, मोहम्मद सलाहुद्दीन इज़हार।