लीड्स, 6 जुलाई (CRICKETNMORE)| बेहतरीन फॉर्म में चल रहे भारत के सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा ने एक बार फिर आईसीसी वर्ल्ड कप-2019 में रनों की रेस में अव्वल स्थान हासिल कर लिया है। रोहित ने शनिवार को हेडिंग्ले में श्रीलंका के खिलाफ 103 बेहतरीन पारी खेल इस वर्ल्ड कप 647 रन बना लिए हैं। वह अब इस वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। 

Advertisement

रोहित ने शाकिब अल हसन को पीछे किया, जिन्होंने शुक्रवार को पाकिस्तान के खिलाफ 64 रनों की पारी खेली थी और टूर्नामेंट का अंत आठ मैचों में 606 रनों के साथ किया था। 

Advertisement

इस मैच से पहले रोहित के 544 रन थे। उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ बेहतरीन अर्धशतक जमाया और शाकिब को पीछे किया। इस सूची में आस्ट्रेलिया के डेविड वार्नर तीसरे स्थान पर हैं। उनके 516 रन हैं। 

इसी के साथ रोहित एक वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में भारत के सचिन तेंदुलकर के रिकार्ड को तोड़ने के करीब पहुंच गए हैं। सचिन ने दक्षिण अफ्रीका में खेले गए वर्ल्ड कप में 673 रन बनाए थे। 

रोहित वर्ल्ड कप में 600 का आंकड़ा छून वाले चौथे बल्लेबाज बन गए हैं। उनसे पहले सचिन ने 2003, आस्ट्रेलिया के मैथ्यू हेडन ने 2007 और शकिब ने इसी वर्ल्ड कप में यह मुकाम हासिल किया है।

रोहित ने इस वर्ल्ड कप में अब तक चार शतक लगाए हैं और पांचवें की ओर बढ़ते दिख रहे हैं। अगर वह ऐसा करने में सफल रहे तो वह वर्ल्ड कप के किसी एक संस्करण में सबसे अधिक शतक लगाने वाले बल्लेबाज बन जाएंगे।
 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार