आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 (ICC Champions Trophy 2025) में टीम इंडिया का ग्रुप स्टेज में आखिरी मुकाबला रविवार, 2 मार्च को न्यूजीलैंड के साथ दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में होगा। गौरतलब है कि इस मुकाबले से पहले टीम इंडिया के खेमे से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल, मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार कैप्टन रोहित शर्मा (Rohit Sharma) चोटिल हो गए हैं जिस वज़ह से उन्हें न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच से रेस्ट दिया जा सकता है।

Advertisement

मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो रोहित हैमस्ट्रिंग इंजरी का शिकार हुए हैं जिस वजह है उन्होंने बुधवार को प्रैक्टिस सेशन में हिस्सा भी नहीं लिया। ये भी जान लीजिए कि इससे पहले पाकिस्तान के खिलाफ हुए मुकाबले के दौरान भी वो संघर्ष करते दिखे थे और कुछ देर के लिए मैदान से बाहर भी चले गए थे। ऐसे में अगर वो न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच से पहले पूरी तरह फिट नहीं होते तो ये संभव है कि मैनेजमेंट उन्हें आराम देकर सेमीफाइनल मैच तक पूरी तरह फिट होने का मौका दे।

Advertisement

रोहित की जगह कौन करेगा कप्तानी

ये भी जान लीजिए कि अगर रोहित शर्मा न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच के लिए उपलब्ध नहीं होते तो ऐसे में टीम इंडिया के लिए लीडर की भूमिका में शुभमन गिल नज़र आएंगे। उन्हें चैंपियंस ट्रॉफी के लिए रोहित का डिप्टी चुना गया है और पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले के दौरान जब रोहित ग्राउंड से बाहर गए थे तब शुभमन ने ही टीम को संभाला था।

रोहित की जगह किसे मिलेगी प्लेइंग इलेवन में जगह

Also Read: Funding To Save Test Cricket

Advertisement

रोहित शर्मा की जगह लेने के लिए टीम के पास विकेटकीपर बैटर ऋषभ पंत और ऑलराउंडर वाशिंगटन सुंदर का ऑप्शन मौजूद है। दूसरी तरफ ओपनर के तौर पर शुभमन गिल के साथ केएल राहुल नज़र आ सकते हैं।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार