मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के कप्तान औऱ स्टार बल्लेबाज रोहित शर्मा (Rohit Sharma) के पास गुरुवार (23 सितंबर) को कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ आबू धाबी में होने वाले आईपीएल 2021 के मुकाबले में इतिहास रचने का मौका होगा।

Advertisement

टी-20 में 400 छक्के

Advertisement

रोहित अगर इस मैच में में तीन छक्के जड़ लेते हैं तो वह टी-20 में अपने 400 छक्के पूरे कर लेंगे। यह कारनामा करने वाले वह भारत के पहले औऱ दुनिया के सातवें खिलाड़ी बन जाएंगे।

आईपीएल में 5500 रन

आईपीएल में 5500 रन पूरे करने के लिए रोहित को सिर्फ 20 रनों की दरकार है। अभी तक आईपीएल में इस आंकड़े तक विराट कोहली (6081 रन) और शिखर धवन (5619 रन) ही पहुंच सके हैं। 

एक टीम के खिलाफ 1000 रन

Advertisement

रोहित को आईपीएल में केकेआर के खिलाफ 1000 रन पूरे करने से सिर्फ 18 रन दूर हैं। वह आईपीएल में एक टीम के खिलाफ 1000 रन बनाने वाले पहले खिलाड़ी बन जाएंगे।

हालांकि रोहित के खेलने को लेकर संशय बना हुआ है। वह पूरी तरह फिट ना होने के कारण चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ हुए मुकाबले में नहीं खेल सके थे।   

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार