भारतीय कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) और ईशान किशन (Ishan Kishan) ने वेस्टइंडीज के खिलाफ त्रिनिदाद के क्वींस पार्क ओवल में खेले जा रहे दूसरे और आखिरी टेस्ट मैच की दूसरी पारी में तूफानी अर्धशतक जड़कर इतिहास रच दिया। 

Advertisement

रोहित ने 44 गेंदों में 57 रन की पारी खेली औऱ इस दौरान 35 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। जो उनके करियर का सबसे तेज अर्धशतक है। वहीं ईशान किशन ने अपना पहला अर्धशतक जड़ा, जिसके लिए उन्होंने 33 गेंद खेली। किशन ने 34 गेंदों में नाबाद 52 रन बनाए।

Advertisement

टेस्ट क्रिकेट के 146 साल के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है, दब एक पारी में दो खिलाड़ियों ने 35 या उससे कम गेंदों में अर्धशतक जड़ा है। एक टेस्ट में भी पहली बार ऐसा हुआ है।

रोहित औऱ ईशान की पारियों के दम पर भारत ने सिर्फ 24 ओवरों में 2 विकेट के नुकसान पर 181 रन बनाकर दूसरी पारी घोषित की। पहली पारी में मिली 183 रनों की बढ़त के चलते भारत ने वेस्टइंडीज के सामने 365 रनों का विशाल लक्ष्य रखा। जिसके जवाब में वेस्टइंडीज ने चौथे दिन का खेल खत्म होने तक 2 विकेट के नुकसान पर 76 रन बना लिए हैं। 

चौथे दिन का खेल दिन का खेल खत्म होने पर तेजनारायण चंद्रपॉल (24 रन) और जर्मेन ब्लैकवुड (20 रन) नाबाद रहे। भारत के लिए दूसरी पारी में दोनों विकेट रविचंद्रन अश्विन के खाते में आए। अश्विन ने पहले मेजबान टीम के कप्तान क्रैग ब्रैथवेट (28) को अपना शिकार बनाया और फिर किर्क मैकेंजी (0) को खाता भी नहीं खोलने दिया।

Also Read: Major League Cricket 2023 Schedule

Advertisement

बता दें कि टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने के बाद भारतीय टीम ने पहली पारी में 438 रन का विशाल स्कोर बनाया था। जिसके जवाब में वेस्टइंडीज पहली पारी में 255 रनों पर सिमट गई।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार