भारतीय क्रिकेट टीम इंग्लैंड को टी-20 सीरीज में धूल चटाने के बाद अब वनडे सीरीज में भी इसी प्रदर्शन को दोहराने के लिए तैयार है। दोनों टीमों के बीच बुधवार यानि आज नागपुर में पहला वनडे खेला जाएगा और इस पहले वनडे से पहले भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की जिसमें उन्होंने कई सवालों के जवाब दिए।

Advertisement

इस दौरान एक पत्रकार ने रोहित शर्मा से आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी के बाद उनके भविष्य और उनके मौजूदा फॉर्म के बारे में सवाल पूछ लिया जो रोहित को बिल्कुल भी पसंद नहीं आया और वो बहुत खुश नहीं दिखे। जब उनसे पिछले कई महीनों में रन नहीं बनाने और अपने पसंदीदा फॉर्मेट में वापसी के बारे में पूछा गया, तो भारतीय कप्तान अपना संयम खो बैठे।

Advertisement

रोहित ने पत्रकार को जवाब देते हुए कहा, "ये किस तरह का सवाल है? ये एक अलग फॉर्मेट है, एक अलग समय है। हमेशा की तरह, क्रिकेटरों के रूप में, हम जानते हैं कि उतार-चढ़ाव होंगे और मैंने अपने करियर में बहुत कुछ झेला है, इसलिए ये मेरे लिए कोई नई बात नहीं है। हम जानते हैं कि हर दिन एक नया दिन है, हर सीरीज एक नई सीरीज है। मैं चुनौती का इंतजार कर रहा हूं, अतीत में जो हुआ है उस पर नहीं। जाहिर है आप नहीं करते हैं, इसलिए जाहिर है मेरे लिए भी बहुत पीछे देखने का कोई कारण नहीं है। बहुत सारी अच्छी चीजें भी हुई हैं। यह महत्वपूर्ण है कि मैं इस बात पर ध्यान केंद्रित करूं कि आगे क्या होने वाला है और मेरे लिए आगे क्या है। यह इतना ही सरल है। मैं सीरीज की शुरुआत शानदार तरीके से करना चाहता हूं।"

आपको बता दें कि ये रोहित की पिछले कुछ सालों में देखी गई किसी भी प्रेस कॉन्फ्रेंस से अलग थी। पिछले साल न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत के 46 रन पर आउट होने के बाद भी भारतीय कप्तान प्रेस कॉन्फ्रेंस के लिए आए थे और सभी सवालों के जवाब शांत तरीके से दिए थे। लेकिन बुधवार को नागपुर में वो थोड़े गुस्से में दिखे। जब ​​उनसे उनके भविष्य के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, "ये कैसे प्रासंगिक है कि मैं यहां बैठकर अपने भविष्य की योजनाओं के बारे में बात करूं, जबकि तीन वनडे और चैंपियंस ट्रॉफी आने वाली है। कई सालों से इस बारे में रिपोर्ट्स चल रही हैं, लेकिन मैं उन रिपोर्टों को स्पष्ट करने के लिए यहां नहीं हूं। मेरे लिए ये तीन मैच और चैंपियंस ट्रॉफी बहुत महत्वपूर्ण हैं, इसलिए मेरा ध्यान इन मैचों पर है। देखते हैं इसके बाद क्या होता है।"

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार