टी-20 वर्ल्ड कप 2022 की शुरुआत 16 अक्टूबर से हो रही है। रोहित शर्मा की अगुवाई में टीम इंडिया का लक्ष्य ऑस्ट्रेलिया में होने वाले इस कप को जीतने पर होगा। इस टूर्नामेंट में टीम इंडिया का स्कवॉड बैलेंस नजर आ रहा है बावजूद इसके रोहित शर्मा और उनकी टीम इन 3 खिलाड़ियों को ऑस्ट्रेलिया में काफी ज्यादा मिस करने वाली है।

Advertisement

रवींद्र जडेजा: चोट की वजह से हरफनमौला खिलाड़ी रवींद्र जडेजा वर्ल्ड कप 2022 से बाहर हो चुके हैं। जडेजा सही मायनों में 3D प्लेयर हैं। ना केवल बैटिंग से बल्कि अपनी स्पिन गेंदबाजी और फील्डिंग के दमपर भी जडेजा टीम को मैच जितवाने का माददा रखते हैं। ऐसे में टीम इंडिया जडेजा को ऑस्ट्रेलिया में काफी ज्यादा मिस करने वाली है।

Advertisement

ईशान किशन: लेफ्ट हेंडर बल्लेबाज ईशान किशन रोहित शर्मा के फेवरेट खिलाड़ियों में से एक हैं। टी-20 वर्ल्ड कप के स्कवॉड में दिनेश कार्तिक और ऋषभ पंत बतौर विकेटकीपर टीम में शामिल हैं। ईशान किशन मुंबई इंडियंस की टीम में भी रोहित शर्मा के साथ ओपनिंग करते हैं। इस युवा खिलाड़ी को ऑस्ट्रेलिया में रोहित शर्मा काफी मिस करने वाले हैं।

जसप्रीत बुमराह: टीम इंडिया की गेंदबाजी की रीढ़ कहे जाने वाले जसप्रीत बुमराह का टी-20 वर्ल्ड कप 2022 में ना खेलना टीम इंडिया के लिए बड़ा धक्का है। डेथ ओवर हो या फिर शुरुआती ओवर जसप्रीत बुमराह हर लिहाज से टीम इंडिया के लिए तुरुप का इक्का साबित हो सकते हैं। जसप्रीत बुमराह की कमी भर पाना तकरीबन नामुमकिन है।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार