भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा और उनकी टीम का मुंबई पहुंचने पर जोरदार स्वागत हुआ। इस दौरान जब रोहित अपनी मां पूर्णिमा से मिले तो उनकी मां अपने बेटे को देखकर भावुक हो गईं। जैसे ही उनकी मां ने अपने बेटे को देखा उन्होंने रोहित शर्मा को गले लगा लिया और चूमने लग गईं। उनके इस प्यारे मूमेंट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Advertisement

टीम इंडिया तीन दिनों तक वेस्टइंडीज में फंसे रहने के बाद आखिरकार बारबाडोस से वापस लौटी और दिल्ली पहुंची। पूरी टीम को फैंस ने दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल हवाई अड्डे पर जोरदार स्वागत दिया। इसके बाद पूरी टीम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिली जहां उन्होंने नाश्ता किया और बाद में टीम इंडिया ओपन बस विजय परेड के लिए मुंबई पहुंची।

Advertisement

भारतीय कप्तान ने मुंबई पहुंचने पर अपने माता-पिता गुरुनाथ और पूर्णिमा शर्मा से भी मुलाकात की, जहां उनकी मां उन्हें देखकर भावुक हो गईं। पूर्णिमा ने रोहित को बार-बार चूमा और गले लगाया, इस दिल को छू लेने वाले पल को मीडिया ने कैद कर लिया। इस वीडियो को आप नीचे देख सकते हैं। हालांकि, रोहित की मां ने ये भी बताया कि उनकी तबीयत ठीक नहीं थी और उनका डॉक्टर के साथ अपॉइंटमेंट भी था लेकिन बेटे से मिलने के लिए उन्होंने इस अपॉइंटमेंट को पीछे छोड़ दिया।

गौरतलब है कि रोहित टूर्नामेंट में दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी रहे। सलामी बल्लेबाज ने टीम को धमाकेदार शुरुआत दी और आठ पारियों में 36.71 की औसत और 156.70 की स्ट्राइक रेट से 257 रन बनाए, जिसमें उनके नाम तीन अर्द्धशतक भी शामिल हैं। भारतीय कप्तान ने टूर्नामेंट की शुरुआत आयरलैंड के खिलाफ़ 52* (37) की शानदार पारी के साथ की। उनकी सर्वश्रेष्ठ पारी सुपर 8 क्लैश में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ़ आई, जब उन्होंने पूरे मैदान में ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज़ों की धज्जियां उड़ाते हुए सात चौकों और आठ छक्कों की मदद से 92 (41) रन बनाए।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार