भारतीय टीम के पूर्व खिलाड़ी वीवीएस लक्ष्मण (VVS Laxman) का कहना है कि टीम के सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा (Rohit Sharma) को पारी की शुरूआत में नई गेंद से न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट (Trent Boult) की गेंदबाजी से सावधान रहने की जरूरत है। पिछली बार जब भारतीय टीम ने आईसीसी टूर्नामेंट में 2017 में चैंपियंस ट्रॉफी का फाइनल खेला था तो रोहित नई गेंद से संघर्ष करते दिखे थे। पाकिस्तान के गेंदबाज मोहम्मद आमिर ने उन्हें टी20 में भी परेशान किया था।

Advertisement

आमिर ने हाल ही में बयान दिया था कि विराट कोहली को आउट करने से ज्यादा आसान है रोहित शर्मा को आउट करना।

Advertisement

लक्ष्मण ने कहा, "रोहित को बोल्ट की चुनौती का सामना करना पड़ेगा जो नई गेंद से गेंदबाजी करेंगे। रोहित को पता होगा कि बोल्ट के खिलाफ वह बाएं पैर से पार नहीं पा सकते हैं। रोहित को पारी की शुरूआत करते समय इस चीज का ध्यान रखना होगा।"

बोल्ट आईपीएल में रोहित के साथ मुंबई इंडियंस के लिए खेलते हैं और उन्हें न्यूजीलैंड के अन्य गेंदबाजों की तुलना में रोहित की कमजोरियों के बारे में ज्यादा पता है।

लक्ष्मण का मानना है कि रोहित को इस बार ध्यान देने की जरूरत है कि उनका ऑफ स्टंप कहा हैं।

उन्होंने कहा, "मेरे ख्याल से सिर्फ रोहित के लिए ही नहीं बल्कि सभी ओपनरों के लिए यह जानना जरूरी है कि उनका ऑफ स्टंप कहां है। जब से रोहित ने ओपनिंग बल्लेबाज के तौर पर खेलना शुरू किया है वह इस बात से अनुशासित रहते हैं कि उनका ऑफ स्टंप कहां है।"

Advertisement

लक्ष्मण ने कहा, "इसी चीज को रोहित को यहां भी बरकरार रखना होगा और वह अच्छा प्रदर्शन करेंगे। हम सभी जानते हैं कि वह एक अविश्वनीय प्रतिभाशाली बल्लेबाज हैं। वह भारतीय टीम के लिए मैच विनर होते हैं।"
 

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार