भारतीय कप्तान औऱ स्टार बल्लेबाज रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने धर्मशाला में इंग्लैंड के खिलाफ खेले जा रहे पांचवें और आखिरी टेस्ट मैच की पहली पारी में शानदार बल्लेबाजी से इतिहास रच दिया। पहले दिन के अंत पर कप्तान रोहित शर्मा 83 गेंदों में 6 चौकों औऱ 2 छक्कों की मदद से 52 रन बनाकर नाबाद रहे।

 
Advertisement

बतौर कप्तान 1000 रन

Advertisement

रोहित ने बतौर कप्तान 1000 टेस्ट रन पूरे कर लिए हैं। वह इंटनरेशनल क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में 1000 या उससे ज्यादा रन बनाने वाले भारत के तीसरे औऱ दुनिया के छठे खिलाड़ी बन गए हैं। उनसे पहले एमएस धोनी, फाफ डु प्लेसिस, केन विलियमसन, विराट कोहली औऱ बाबर आजम ने यह कारनामा किया था। 

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में 50 छक्के

बेन स्टोक्स के बाद रोहित दूसरे खिलाड़ी बन गए हैं, जिन्होंने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में 50 छक्के जड़े हैं। इसके अलावा वह दूसरे भारतीय ओपनर बने हैं, जिन्होंने टेस्ट में 50 छक्के जड़े हैं, इस लिस्ट में उनके अलावा सिर्फ वीरेंद्र सहवाग हैं। 

तीनों फॉर्मेट में 60 कैच

Advertisement

रोहित ने पहली पारी में मार्क वुड का कैच लपका, इसके साथ ही वह दुनिया के पहले क्रिकेटर बन गए हैं, जिन्होंने तीनों फॉर्मेट में 60 या उससे ज्यादा कैच लपके हैं। रोहित ने वनडे में 93 और टी-20 इंटरनेशनल में 60 कैच पकड़े हैं। 

Also Read: Live Score

गौरतलब है कि टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लैंड पहली पारी में सिर्फ 218 रनों पर ऑलआउट हो गई। जिसके जवाब में भारत ने पहले दिन का खेल खत्म होने तक 1 विकेट के नुकसान पर 135 रन बना लिए हैं। भारतीय टीम पहली पारी में अभी भी 83 रन पीछे है। 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार