IND vs ENG 2nd Test: विशाखापट्टनम टेस्ट का पहला दिन यशस्वी जायसवाल (Yashasvi Jaiswal) के नाम रहा। इस बाएं हाथ के युवा बल्लेबाज़ ने दूसरे टेस्ट के पहले दिन इंग्लिश खेमे में जमकर तबाही मचाई और दिन का खेल खत्म होने तक 257 गेंदों का सामना करके 17 चौके और 5 छक्के की मदद से नाबाद 179 रन बना डाले। जायसवाल की शानदार बैटिंग के लिए अब हर कोई उनकी जमकर तारीफ कर रहा है और इसी बीच अब कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) का एक 4 साल पुराना कमेंट वायरल हुआ है जो कि उन्होंने यशस्वी जायसवाल पर किया था।

Advertisement

दरअसल, हिटमैन ने वर्तमान के सुपर स्टार को भूतकाल में ही पहचान लिया था। जी हां, लगभग 4 साल पहले रोहित शर्मा ने एक कमेंट करके यशस्वी को सुपर स्टार कहा था और अब उनका ये पुराना कमेंट ही जमकर वायरल हो रहा है। यशस्वी ने इंग्लिश टीम के खिलाफ एक छोर संभालकर लंबी पारी खेली है जिस वजह से फैंस ये मान चुके हैं कि एक बार फिर रोहित शर्मा की भविष्यवाणी बिल्कुल सटीक साबित हुई है।

Advertisement

आपको बता दें कि रोहित ने बीते समय में सूर्यकुमार यादव और शुभमन गिल जैसे मौजूदा भारतीय खिलाड़ियों के टैलेंट को भी पहचाना था। यही वजह है हिटमैन के ये पुराने कमेंट और ट्वीट कई बार वायरल हो चुके हैं। हालांकि बात करें अगर हिटमैन के प्रदर्शन की तो रेड बॉल क्रिकेट में भारतीय कप्तान रंग में नजर नहीं आ रहे हैं। रोहित ने विशाखापट्टनम टेस्ट में भी 41 गेंदों पर सिर्फ 14 रन बनाए।

Also Read: Live Score

बात करें अगर इस टेस्ट मुकाबले की तो दूसरे टेस्ट में रोहित ने टॉस जीता और पहले बैटिंग करने का फैसला किया। टेस्ट के पहले दिन जहां जायसवाल ने इंग्लिश गेंदबाज़ों के होश उड़ाते हुए नाबाद 179 रन जड़े, वहीं दूसरी तरफ टीम के दूसरे बल्लेबाज़ों ने मिलकर सिर्फ 156 रन जोड़े। गौरतलब है कि जायसवाल के अलावा कोई भी बल्लेबाज़ 35 रन तक का निजी स्कोर नहीं बना सका। यही वजह है जहां एक तरफ इंडियन टीम खुश होगी, वहीं दूसरी तरफ उनके लिए ये बहुत अच्छे संकेत नहीं हैं।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार