India vs Sri Lanka 3rd ODI: भारतीय कप्तान औऱ स्टार बल्लेबाज रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने श्रीलंका के खिलाफ खेली जा रही वनडे सीरीज के पहले दो मैच में शानदार प्रदर्शन करते हुए लगातार दो अर्धशतक जड़े हैं। कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में होने वाले तीसरे औऱ आखिरी वनडे में रोहित के पास खास रिकॉर्ड बनाने का मौका होगा। भारतीय समय के अनुसार यह मुकाबला दोपहर 2.30 बजे से शुरू होगा। 

Advertisement

क्रिस गेल को पछाड़ने के करीब

Advertisement

रोहित अगर इस मैच में 2 छक्के जड़ लेते हैं वनडे इतिहास में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में क्रिस गेल को पछाड़कर दूसरे नंबर पर पहुंच जाएंगे। 
रोहित ने अभी तक 264 मैच की 256 पारियों में 330 छक्के जड़े हैं। वहीं गेल के नाम 301 मैच की 294 पारियों में 331 छक्के दर्ज हैं। इस लिस्ट में पाकिस्तान के पूर्व ऑलराउंडर शाहीद अफरीदी पहले स्थान पर हैं। उनके 398 मैच की 369 पारियों में 351 छक्के जड़े हैं। 

राहुल द्रविड़ को छोड़ सकते हैं पीछे

रोहित के पास वनडे में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में राहुल द्रविड़ को पीछे छोड़कर दसवें नंबर पर पहुंचने का मौका होगा। रोहित ने अभी तक 264 मैच की 256 पारियों मे49.23 की औसत से 10831 रन बनाए हैं।  वहीं राहुल द्रविड़ के नाम 344 मैच की 318 पारियों मे 39.16 की औसत से 10889 रन दर्ज हैं। 

Also Read: पेरिस ओलंपिक 2024

Advertisement

गौरतलब है कि सीरीज में फिलहाल श्रीलंकाई टीम 1-0 से आगे है। पहला मैच टाई पर खत्म हुआ था और दूसरे मैच में श्रीलंका ने शानदार जीत हासिल की थी। 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार