16 जनवरी,नई दिल्ली। भारत औऱ ऑस्ट्रेलिया के बीच शुक्रवार (17 जनवरी) को राजकोट के सौराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में दूसरा वनडे मैच खेला जाएगा। पहले मुकाबले में 10 विकेट की करारी शिकस्त झेलने वाली मेजबान भारतीय टीम इस मुकाबले से सीरीज में वापसी करना चाहेगी। 

Advertisement

पहले वनडे में सिर्फ 10 रन बनाकर आउट हुए टीम इंडिया के हिटमैन रोहित शर्मा के पास इस मुकाबले में दो बड़े रिकॉर्ड्स बनाने का मौका होगा, आइए नजर डालते हैं उनपर। 

Advertisement

9000 रन के करीब

रोहित अगर इस मुकाबले में 46 रन बना लेते हैं तो वह वनडे इंटरनेशनल में 9000 रन पूरे करने वाले 7वें भारतीय खिलाड़ी बन जाएंगे। उन्होंने अब तक खेले गए 222 वनडे मैचों की 215 पारियों में 8954 रन बनाए हैं। 

सचिन तेंदुलकर (18426), विराट कोहली (11609), सौरव गांगुली (11221), राहुल द्रविड़ (10768),एमएस धोनी (10599), मोहम्मद अजहरुद्दीन (9378) ही अब तक ये कारनामा कर पाए हैं। 

एक देश के खिलाफ 100 इंटरनेशनल छक्के

Advertisement

रोहित ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ इंटरनेशनल क्रिकेट में अब तक 61 पारियों में 93 छक्के मार चुके हैं। अगर वह सात छक्के मारने में कामयाब होते हैं तो ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीनों फॉर्मेट को मिलाकर 100 छक्के पूरे कर लेंगे। 

इसके साथ ही वह एक देश के खिलाफ इंटरनेशनल क्रिकेट में 100 छक्के मारने वाले दुनिया के दूसरे खिलाड़ी बन जाएंगे। उनसे पहले वेस्टइंडीज के क्रिस गेल ने ही ये कारनामा किया है। गेल ने इंग्लैंड के खिलाफ तीनों फॉर्मेट को मिलाकर खेली गई 81 पारियों में 130 छक्के मारे हैं।  
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार