India vs Australia: भारत औऱ ऑस्ट्रेलिया के बीच दूसरा वनडे मैच रविवार (19 मार्च) को विशाखापत्तनम में खेला जाएगा। इस मुकाबले में नियमित कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) की भारतीय टीम की वापसी होगी। रोहित पारिवारिक कारणों के चलते पहले वनडे मैच में उपलब्ध नहीं थे और उनकी जगह हार्दिक पांड्या को कप्तानी की जिम्मेदारी मिली थी। 

Advertisement

धोनी का रिकॉर्ड तोड़ने का मौका

Advertisement

रोहित अगर इस मैच में 79 रन बना लेते हैं तो वह इंटरनेशनल में भारत के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में एमएस धोनी को पछाड़कर पांचवें नंबर पर पहुंच जाएंगे। रोहित ने तीनों फॉर्मेट को मिलाकर खेली गई 457 पारियों में 17014 रन बनाए हैं। वहीं धोनी के नाम 523 पारियों में 17092 रन दर्ज हैं। 

भारत के लिए सबसे ज्यादा इंटरनेशनल रन बनाने के मामले में पहले नंबर पर सचिन तेंदुलकर हैं, इसके बाद विराट कोहली,राहुल द्रविड़ और सौरव गांगुली हैं।

900 चौके पूरे कर सकते हैं

रोहित अगर चार चौके जड़ लेते हैं तो वनडे में उनके 900 चौके पूरे हो जाएंगे। इस आंकड़े तक पहुंचने वाले भारत के सातवें क्रिकेटर बन जाएंगे। सचिन तेंदुलकर, विराट कोहली, वीरेंद्र सहवाग, सौरव गांगुली, राहुल द्रविड़ और युवराज सिंह ने भारत के लिए यह कारनामा किया है। 

Advertisement

गौरतलब है कि भारत ने शुक्रवार (17 मार्च) को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए पहले वनडे मैच में ऑस्ट्रेलिया को 5 विकेट से हराकर सीरीज में 1-0 की बढ़त बनाई थी। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया की टीम 35.4 ओवर में 188 रनों पर ऑलआउट हो गई थी। इसके जवाब में भारत की टीम ने 39.5 ओवर में 5 विकेट गंवाकर जीत हासिल की थी। भारत की निगाहें दूसरे वनडे में जीत के साथ सीरीज अपने नाम करने पर होंगी। 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार