इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की फ्रेंचाइजी मुंबई इंडियंस ने कप्तान रोहित शर्मा का ड्रोन चलाते हुए और अपने साथियों के साथ मस्ती करते हुए एक वीडियो शेयर किया है। इस मजेदार वीडियो में रोहित शर्मा ड्रोन चलाते हुए नजर आ रहे हैं। क्लिप में, 'हिटमैन' को एमआई अभ्यास सत्र की रिकॉर्डिंग करते हुए देखा जा सकता है।

Advertisement

यह वीडियो काफी फनी है। वीडियो में सूर्यकुमार यादव कुछ अजीबोगरीब एक्सप्रेशन देते हुए नजर आ रहे हैं, वहीं ईशान किशन ड्रोन के कामकाज पर अपने कप्तान के साथ चर्चा करते हुए दिखाई दे रहे हैं। रोहित शर्मा ड्रोन को हेड कोच महेला जयवर्धने के पास ले जाकर भी मस्ती करते हैं।

Advertisement

रोहित शर्मा और ईशान किशन काफी मस्ती करते हैं। आखिर में हिटमैन कहते हैं अब इसे शेन बॉन्ड के सिर के उपर से ले जाता हूं। जिसपर ईशान किशन हंसकर कहते हैं हां ऐसा करिए। रोहित जिसके बाद शेन बॉन्ड को परेशान करते हुए नजर आते हैं और कहते हैं कि अगर बॉन्ड ने सामने मार दिया तो फिर ये गया।

शेन बॉन्ड यहां पर रोहित शर्मा और ईशान किशन का सारा मजा खराब कर देते हैं। और गेंद को ड्रोन पर मार देते हैं। जिसके बाद रोहित शर्मा कहते हैं अरे यार क्या मस्त मजा आ रहा था यार। बता दें कि टीम इंडिया को विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल मुकाबले में 18 जून से न्यूजीलैंड टीम से भिड़ना है।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार