Ind vs Eng: टीम इंडिया अगले कुछ दिनों में इंग्लैंड दौरे के लिए रवाना होने वाली है। भारतीय कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) भी इंग्लैंड के लिए रवाना होंगे। साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी-20 सीरीज में हिटमैन को आराम दिया गया था। इस बीच रोहित शर्मा से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में रोहित शर्मा मुंबई की सड़कों पर गली क्रिकेट खेलते हुए नजर आ रहे हैं। 

Advertisement

वीडियो में रोहित शर्मा को वर्ली की सड़क पर लोकल लोगों के साथ गली में क्रिकेट खेलते हुए देखा जा सकता है। रोहित शर्मा को साथ खेलता देखकर स्थानीय लोगों की खुशी देखते बनती थी। इससे पहले भी कई बार रोहित शर्मा को कई बार फैंस को एंटरटेन करते हुए देखा जा चुका है।

Advertisement

बता दें कि रोहित शर्मा को हाल ही में टीम इंडिया के तीनो फॉर्मेट का कप्तान बनाया गया है। रोहित शर्मा की कप्तानी में मुंबई इंडियंस का आईपीएल 2022 का सफर बेहद खराब रहा था। मुंबई की टीम आईपीएल में सबसे बॉटम यानी 10वें नंबर पर थी।

मालूम हो कि टीम इंडिया चार्टर्ड की जगह कमर्शियल फ्लाइट से लंदन के लिए उड़ान भरने वाली है। बीसीसीआई ने खिलाड़ियों के एक ग्रुप को 15 जून तक मुंबई में इकट्ठा होने को कहा है। इसके अलावा दूसरा ग्रुप मुंबई के बजाए बेंगलुरु से रवाना होगा। दरअसल, भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच टी-20 सीरीज का आखिरी मैच बैंगलोर में खेला जाना हा और फिर यहीं से टीम इंडिया के बाकी स्कवॉड के खिलाड़ी इंग्लैंड के लिए रवाना होंगे।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार